Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dharamshala News: शालिनी अग्निहोत्री को SC से बड़ी राहत, बनी रहेंगी कांगड़ा की SP; तीन हफ्ते बाद फिर होगी सुनवाई

    Updated: Thu, 21 Mar 2024 09:28 PM (IST)

    Dharamshala News हिमाचल के कांगड़ा जिला की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। पालमपुर के व्यवसायी निशांत कुमार शर्मा ने प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू व कांगड़ा की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री के खिलाफ दी शिकायत दी है। न्यायालय में तीन सप्ताह के बाद फिर से सुनवाई होगी। अभी तक न्यायालय में मामला चल रहा है।

    Hero Image
    शालिनी अग्निहोत्री को SC से बड़ी राहत, बनी रहेंगी कांगड़ा की SP (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, धर्मशाला। कांगड़ा जिला की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री (Shalini Agnihotri) को सर्वोच्च न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। शालिनी अग्निहोत्री कांगड़ा जिला के पुलिस अधीक्षक पद पर बनी रहेंगी। न्यायालय में तीन सप्ताह के बाद फिर से सुनवाई होगी। गुरुवार को सर्वोच्च न्यायालय से कांगड़ा की पुलिस अधीक्षक के लिए अच्छी खबर आई है। हालांकि यह न्यायालय की सामान्य प्रक्रिया है। अभी तक न्यायालय में मामला चल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निशांत कुमार ने अग्निहोत्री के खिलाफ दी है शिकायत

    बताया जा रहा है कि पालमपुर के व्यवसायी निशांत कुमार शर्मा ने प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू व कांगड़ा की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री के खिलाफ दी शिकायत दी है। जिसमें जान-बूझकर एफआइआर दर्ज करने में देरी करके एसपी कांगड़ा के रूप में अपने कर्तव्यों की अवहेलना करने के आरोप लगे हैं।

     यह भी पढ़ें: Himachal Politics: 'हरभजन सिंह भज्जी' बने धर्मशाला कांग्रेस के नए ब्लॉक अध्यक्ष, प्रतिभा सिंह ने की ताजपोशी

    दोनों अधिकारियों को पद से हटाने की मांग

    वहीं, व्यवसायी ने अब चुनाव आयोग को भी इन दोनों अधिकारियों को पद से हटाने की मांग की है। जिसमें उन्होंने कहा है कि जांच एजेंसियों द्वारा हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय में दायर की गई स्थिति रिपोर्ट और प्रदेश के उच्च न्यायालय की टिप्पणियों से पता चलता है कि संजय कुंडू उन अपराधों में शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: हिमाचल की राजनीति में शिमला और कांगड़ा का मुख्य योगदान, भाजपा और कांग्रेस का गजब का रहा समीकरण

    जिनमें डराना-धमकाना और शारीरिक उत्पीड़न शामिल है और उन्होंने अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग भी किया है। इस लिए मुख्य चुनाव आयुक्त इन दोनों पदाधिकारियों को तत्काल उनके पद से मुक्त करें।

    comedy show banner
    comedy show banner