नूरपुर में अवैध खनन पर बिफरा किसान संघ, सिंचाई योजनाएं हांफी
भारतीय किसान संघ ने नूरपुर में हो रहे अवैध खनन पर लगाम कसने की मांग की है।
By Edited By: Published: Thu, 21 Mar 2019 12:20 AM (IST)Updated: Thu, 21 Mar 2019 09:29 AM (IST)
जसूर, जेएनएन। भारतीय किसान संघ की बैठक जसूर में हुई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष होशियार ¨सह ने की। होशियार ¨सह ने बताया कि किसान संघ का गठन चार मार्च 1979 को राज्यस्थान के कोटा में हुआ था। उसी के तहत जसूर में भारतीय किसान संघ का स्थापना दिवस मना रहा है। होशियार ने बेसहारा पशुओं,जंगली जानवरों से होने बाले नुकसान का भी मुद्दा उठाया।
उन्होंने कहा कि इसमे किसानों की आर्थिक दशा बहुत खराब हो रही है। होशियार सिंह ने बताया कि नूरपुर के क्षेत्र में अवैध खनन भी धड़ल्ले से हो रहा है, जिससे क्षेत्र की सिंचाई व पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हो रही है, इसकी तुरंत रोकथाम होनी चाहिए। इस मौके पर सतपाल धीमान, जोगेंद्र सिंह,शमशेर, दरवारी सिंह, संसार सिंह, हरि सिंह सहित काफी तादाद में किसान मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें