Move to Jagran APP

Mandi Congress: बगावत से पहले मंडी सदर ब्लाक कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग, राजीव शुक्ल ने लगाई मुहर

Mandi Congress कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बगावत से पहले मंडी सदर ब्लाक कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग कर दी है। हिमाचल प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अनुशंसा पर प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल ने इस पर अपनी मुहर लगाई है।

By Jagran NewsEdited By: Virender KumarPublished: Sun, 02 Oct 2022 03:49 PM (IST)Updated: Sun, 02 Oct 2022 03:49 PM (IST)
Mandi Congress: बगावत से पहले मंडी सदर ब्लाक कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग, राजीव शुक्ल ने लगाई मुहर
Mandi Congress : बगावत से पहले मंडी सदर ब्लाक कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग।

मंडी, जागरण संवाददाताद। Mandi Congress, कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बगावत से पहले मंडी सदर ब्लाक कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग कर दी है। हिमाचल प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अनुशंसा पर प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल ने इस पर अपनी मुहर लगाई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के परिवार का सिपहसालार ओमप्रकाश ब्लाक अध्यक्ष था। सदर हलके से भाजपा विधायक अनिल शर्मा के पार्टी में बने रहने के फैसले के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने यह कदम उठाया है।

loksabha election banner

चंपा ठाकुर कर रहीं थी कार्यकारिणी भंग करने की मांग

पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर की बेटी चंपा ठाकुर काफी समय से ब्लाक कार्यकारिणी को भंग करने की मांग कर रही थी। ब्लाक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थी। इस फजीहत से बचने के लिए कांग्रेस नेतृत्व ने पहले की कार्यकारिणी भंग कर दी। जल्द ही अब नई कार्यकारिणी का गठन होगा। ब्लाक अध्यक्ष पद पर अब चंपा ठाकुर समर्थक की ताजपोशी तय मानी जा रही है।

रडार पर थे ओम प्रकाश

2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी ब्लाक कांग्रेस कार्यकारिणी के पदाधिकारी भाजपा में शामिल हो गए थे। कांग्रेस ने उस समय बिना ब्लाक कार्यकारिणी से चुनाव लड़ा था। ब्लाक अध्यक्ष ओमप्रकाश वैसे भी प्रदेश नेतृत्व के रडार पर थे। प्रतिभा सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र का उपचुनाव जीतने के बाद जब सदर हलके में मतदाताओं का आभार व्यक्त करने आए थे तो ओमप्रकाश अपनी कार्यकारिणी के साथ नदारद रहे थे। अलबत्ता वह विधायक अनिल शर्मा के कार्यक्रमों में कई पदाधिकारियों के साथ हाजिरी जरूर भरते रहे। कार्यकारिणी भंग होने के बाद अब सदर हलके में आने वाले एक-दो दिन में उठापटक देखने को मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.