Move to Jagran APP

42 किलो चरस तस्करी मामले में हरियाणा से एक आरोपित गिरफ्तार, मामले में अब तक चौथी गिरफ्तारी

Banjar charas बंजार पुलिस ने 42 किलोग्राम चरस तस्करी मामले में हरियाणा के सोनीपत से एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Mon, 29 Jun 2020 09:02 AM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2020 09:02 AM (IST)
42 किलो चरस तस्करी मामले में हरियाणा से एक आरोपित गिरफ्तार, मामले में अब तक चौथी गिरफ्तारी
42 किलो चरस तस्करी मामले में हरियाणा से एक आरोपित गिरफ्तार, मामले में अब तक चौथी गिरफ्तारी

मंडी, जेएनएन। कुल्लू जिले की बंजार पुलिस ने 42 किलोग्राम चरस तस्करी मामले में हरियाणा के सोनीपत से एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे देर रात बंजार लेकर आई। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। कुलदीप कुमार सोनीपत जिले के तिहडखुड का रहने वाला है। इसी ने चरस की खेप बंजार से मंगवाई थी। पुलिस ने चरस बनाने वाले, सप्लायर व खरीदने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचा मामले का राजफाश कर दिया है।

loksabha election banner

बंजार पुलिस ने 11 जून को एक वाहन चालक लीलाधर से 42 किलोग्राम चरस पकड़ी थी। वाहन बल्ह हलके के कोठी के रहने वाले ठाकुर दास का था। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की ताे पता चला था चरस श्रीकोट पंचायत की प्रधान के पति मदन लाल ने तैयार की थी। मदन लाल पूर्व में इसी पंचायत का उपप्रधान रहा है। लीलाधर ने इसी से चरस की खेप खरीदी थी। चरस की सप्लाई कुलदीप कुमार तक पहुंचाने का जिम्मा भी लीलाधर को सौंपा गया था।

पेशे से चालक लीलाधर सब्जी की गाड़ी चलाता था। चरस तस्करी के लिए वाहन में विशेष कैबिन बनाया हुआ था। बंजार क्षेत्र से चंडीगढ़ व अन्य मडियों में सब्जी की सप्लाई लेकर जाता था। बंजार पुलिस डीएसपी बिन्नी मिन्हास के मार्गदर्शन में आठ माह में 200 किलो चरस बरामद कर चुकी है। उन्होंने यहां तस्करों की कमर तोड़कर रख दी है। चरस का सौदा कितने में हुआ था। पुलिस अब इसकी जांच कर रही है। आरोपितों की संपत्ति की भी जांच होगी।

चरस की खेप मंगवाने वाले कुलदीप कुमार को रविवार को सोनीपत से गिरफ्तार किया गया है। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसका कोराेना टेस्ट भी करवाया जाएगा। -बिन्नी मिन्हास, डीएसपी बंजार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.