सरकार से उठाएंगे कर्मियों की पेंशन का मामला
????? ?????????, ??????? : ?????? ????? ???? ????? ????? ?? ??????? ????? ?????? ?? ??? ?? ????? ????? ?? ???? ???? ???? ??????????? ?? ???????????? ?? ??? ????? ????? ?? ????? ????? ?? ????? ????? ?????? ???????? ??? ?? ?????? ????? ?? ????? ?? ???? ???? ????? ???? ???? ?? ??????? ???? ??????? ?????? ???? ???? ??? ??? ??? ??? ???????? ??? ?? ??????? ??? ?????? ???????? ?? ?????? ?????? ?? ?? ?????? ???? ????? ?? ??????? ??? ??????? ?? ???? ?? ?? ?????? ???
जागरण संवाददाता, कांगड़ा : प्रदेश राज्य कृषि विपणन (मार्केटिंग) बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी ने कहा कि विपणन बोर्ड के अधीन आने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन दी जाए। यह मामला प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। जहां जरूरत हो वहां पर मंडियां बनाई जाएंगी। कांगड़ा में आढ़तियों और स्टाफ के साथ बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि मंडियों में मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। यह भी प्रयास किया जाएगा कि मंडियों में किसानों के ठहरने की भी सुविधा हो। इसके लिए भी प्रयास किए जाएंगे व विश्राम गृह बनाए जाएंगे। पंजाब से सीधे माल लाकर बाहर बेचने वालों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कांगड़ा में कोल्ड स्टोर खोलने का भी भरोसा दिलाया। कृषि उपज मंडी समिति जिला कांगड़ा के सचिव राजेश डोगरा ने बताया कि जिला की तीन मंडियां पालमपुर, कांगड़ा और जसूर को ई-नेम में शामिल किया गया है, जिसके तहत 84 कमीशन एजेंट पंजीकृत हैं जिन्होंने ई-नेम के तहत चार करोड़ रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया है। जब कांगड़ा में मंडी बनी थी तो इस मंडी की आय मात्र 17 हजार रुपये थी, जो बढ़कर 5.32 करोड़ रुपये हो गई है। इस मौके पर अन्य गणमान्य मौजूद रहे।