विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'भगवंत मान ने किया अपने विधायकों का सौदा', पंजाब कांग्रेस नेता बाजवा बोले- जिस दिन दिल्ली गए, समझ लेना सभी गए

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 30 Apr 2026 02:11 PM (IST)Updated: Thu, 30 Apr 2026 06:40 PM (IST)

पंजाब कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर अपने विधायकों का सौदा करने का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें

HighLights

  1. बाजवा ने भगवंत मान पर विधायकों का सौदा करने का आरोप लगाया।

  2. कहा, 50 AAP विधायक दिल्ली में भाजपा नेताओं से मिले।

  3. बाजवा ने मान पर खुद भाजपा में जाने की तैयारी का आरोप लगाया।

जागरण टीम, कांगड़ा। पंजाब के नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने 
बाजवा ने आरोप लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने ही विधायकों का भाजपा से सौदा कर लिया है। आप के सांसद चले गए, अब आप के 50 विधायक भाजपा के लगातार संपर्क में हैं। विधायकों का रेट भी तय हो चुका है। तीन माह से भाजपा से मिल रहे हैं। इसलिए मैंने कहा है कि जब भी राष्ट्रपति से मिलने जाएं तो सोच समझकर जाएं। ऐसा न हो कि राष्ट्रपति आवास के गेट के पास ही सभी विधायकों को भाजपा में छोड़ आएं। 

आम आदमी पार्टी के विधायक आप के रिंग से बाहर निकलकर भाजपा में शामिल करवाने का सौदा भगवंत मान से हुआ है। जिस दिन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अपने विधायकों को लेकर दिल्ली पहुंच गए उस दिन भगवंत मान भी भाजपा के जहाज में सवार हो जाएंगे।

जान बचाने के लिए बुलाया सत्र

सवाल के जवाब में कहा कि विधानसभा का सत्र मुख्यमंत्री ने आनन-फानन में अपनी जान बचाने के लिए बुलाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पर विधायक नाजर सिंह मान ने केस किया है। इस मानहानि के मामले में उन्हें अदालत में पेश न होना पड़े, इसके लिए सत्र बुलाकर उन्होंने पंजाब की जनता के एक करोड़ रुपये का बेड़ागर्क करवाया है। 

कर्मचारी व पेंशनरों की करोड़ों की देनदारी

कर्मचारी व पेंशनरों का 15 हजार करोड़ का डीए की देनदारी है। सरकारी कर्मचारी व पेंशनर्स साढ़े सात लाख, पिछले चार साल का आपने डीए नहीं दिया है। ऐसे में तो सबसे पहले मुख्यमंत्री को अपना वेतन, अपने मंत्रियों का वेतन, नेता प्रतिपक्ष का वेतन बंद करके अपने कर्मचारियों को उनके हित में डीए जारी करना चाहिए। 

कांगड़ा पहुंचे थे बाजवा

बावजा हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में आयोजित कांग्रेस संगठन सृजन अभियान शिविर में पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में तीन राज्यों के जिला अध्यक्ष पहुंचे हुए हैं। वीरवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भी कांगड़ा पहुंचे। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में चुनाव आचार संहिता के फेर में उलझा कर्मचारियों के नियमितीकरण का मामला, कैसे रेगुलर होंगे अनुबंध कर्मी?