नाराज कार्यकर्ताओं से संपर्क के लिए बनेगी समन्वय कमेटी
baijnath block congress, चुनाव से पहले ब्लॉक कांग्रेस बैजनाथ नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए समन्वयक कमेटी बनाएगी।
जेएनएन, बैजनाथ। ब्लॉक कांग्रेस बैजनाथ की बैठक अध्यक्ष संसार चंद राणा की अध्यक्षता में हुई। इसमें पूर्व विधायक किशोरी लाल व विधानसभा प्रभारी राकेश चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कुलदीप राठौर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय महासचिव बनने पर बधाई संदेश भेजने का निर्णय लिया गया। वहीं नाराज कार्यकर्ताओं से संपर्क साधने के लिए समन्वय कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया।
राकेश चौहान ने लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर भाजपा का सामना करने की कार्यकर्ताओं को सीख दी तथा केंद्र व प्रदेश सरकार के कुशासन को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। पूर्व विधायक किशोरी लाल ने कांग्रेस की नीतियों व गौरवमय इतिहास को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखते हुए कहा केंद्र व प्रदेश सरकार की नाकामियों के चलते जनता में रोष है। लोग अब कांग्रेस पार्टी की सरकार को याद करने लगे हैं।
केंद्र की भाजपा सरकार ने पांच वर्षों तक देश की जनता को गुमराह किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में त्रिलोकानंद, रमेश परिहार, प्रथी कपूर, रमेश चड्ढा, ओंकार कटोच, जमुना गोयल, मलकीयत ¨सह, मुनीश शर्मा, अश्विनी राणा, ध्रुवपाल व प्रीतम भारती मौजूद रहे।