स्वामी विवेकानंद के आदर्शो पर चलें युवा
भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के उपक्रम नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला द्वारा युवा शक्ति के अमर प्रतीक स्वामी विवेकानंद की 156वीं जयंती के अवसर पर 12 से 19 जनवरी तक राष्ट्रीय युवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
संवाद सहयोगी, नूरपुर : नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला स्वामी विवेकानंद की जयंती पर 12 से 19 जनवरी तक राष्ट्रीय युवा सप्ताह का आयोजन कर रहा है। इसके तहत वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कोटला (संसारपुर टैरेस) में जागरूकता शिविर का का आयोजन किया गया। इसमें संदीप कुमार, अशोक कुमार, स्वरूप ¨सह, राजिंद्र कुमार ने युवाओं को सामाजिक निर्माण एवं बुराइयों के उन्मूलन का आह्वान किया। प्रधानाचार्य भाग ¨सह ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। विवेकानंद ने भारतीय परंपरा, दर्शन, संस्कृति को संपूर्ण विश्व में पहुंचाया। युवा प्रतिभाओं के विकास के लिए युवा शक्ति को स्वामी के जीवन से प्रेरणा लेकर अखंड व स्मृद्ध भारत की कामना करनी चाहिए। शिक्षाविद् अशोक कुमार राणा ने बताया इस महापुरुष पर संपूर्ण भारत को गर्व है। उनका संदेश 'उठो जागो और तब तक चैन की सांस न लो जब तक भारत समृद्ध न हो जाए' हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा। इस मौके पर छात्रों ने जागरूकता रैली भी निकाली।