Move to Jagran APP

मनाली-केलंग मार्ग पर मुलिंग पुल के पास हिमस्‍खलन, भारी हिमपात के बाद लाहुल घाटी में बढ़ा खतरा

Avalanche In Himachal मनाली-केलंग मार्ग पर मुलिंग पुल के समीप हिमस्खलन हुआ है। लाहुल घाटी में भारी हिमपात के कारण वाहनों की आवाजाही तीन दिन से बंद है। घाटी में दो से तीन फीट के बीच हिमपात हुआ है जिससे हिमस्खलन की आशंका बढ़ गई है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 02:34 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 02:34 PM (IST)
मनाली-केलंग मार्ग पर मुलिंग पुल के पास हिमस्‍खलन, भारी हिमपात के बाद लाहुल घाटी में बढ़ा खतरा
मनाली-केलंग मार्ग पर मुलिंग पुल के समीप हिमस्खलन हुआ है।

मनाली, जागरण संवाददाता। Avalanche In Himachal, मनाली-केलंग मार्ग पर मुलिंग पुल के समीप हिमस्खलन हुआ है। लाहुल घाटी में भारी हिमपात के कारण वाहनों की आवाजाही तीन दिन से बंद है। घाटी में दो से तीन फीट के बीच हिमपात हुआ है, जिससे हिमस्खलन की आशंका बढ़ गई है। लाहुल की समस्त घाटी में हिमस्खलन की आशंका बनी हुई है, जबकि मनाली-केलंग मार्ग पर नेहरुकुंड, सोलग से धुंधी, नार्थ पोर्टल से सिस्सू, सिस्सू से केलंग, केलंग से दारचा व तांदी से उदयपुर तक जगह जगह हिमस्खलन होने की संभावना है।

loksabha election banner

गौर हो कि शुक्रवार से समस्त लाहुल घाटी में भारी हिमपात हो रहा है। ग्रामीण घरों में कैद हो गए हैं। प्रशासन ने भी लोगों को मौसम साफ होने तक घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।दुसरी ओर लाहुल घाटी सहित सोलंगनाला में आज भी सुबह से बर्फबारी हो रही है। बीआरओ मौसम थमने का इंतजार कर रहा है। मौसम साफ होते ही बीआरओ सड़क बहाली के कार्य शुरू कर देगा।

लाहुल स्पीति के पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने कहा मनाली-लेह हाईवे पर मुलिंग में हिमस्खलन हुआ है। सभी लोगों को सड़क मार्ग से यात्रा करने से पहले आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचित करने के साथ-साथ आने वाले कुछ दिनों के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। प्रदेश में आगामी द‍िनों के दौरान हिमस्‍खलन का खतरा बना रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.