Move to Jagran APP

20 राज्यों के 600 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

पालमपुर में 28 सितंबर से आट्या पाट्या अंडर-14 राष्ट्रीय प्रतियोगिता शुरू होगी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 08:17 PM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 08:17 PM (IST)
20 राज्यों के 600 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
20 राज्यों के 600 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

जागरण संवाददाता, पालमपुर : शहीद कैप्टन विक्रम बत्तरा मैदान पालमपुर में 28 सितंबर से तीन दिवसीय आट्या-पाट्या अंडर-14 राष्ट्रीय प्रतियोगिता शुरू होगी। इसमें 20 राज्यों के 600 के करीब खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री विपिन ¨सह परमार व समापन खेल मंत्री गो¨वद ¨सह ठाकुर करेंगे।

loksabha election banner

यह जानकारी आट्या पाट्या संघ के प्रदेशाध्यक्ष देवेंद्र राणा ने पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा 29 सितंबर को उपायुक्त संदीप कुमार व आट्या पाट्या खेल संघ के चीफ एडवाइजर मुकेश सूद उपस्थित होंगे। सब जूनियर प्रतियोगिता में हिमाचल सहित 20 राज्यों के करीब 500 खिलाड़ी भाग लेंगे। उनके मार्गदर्शन व सुरक्षा के लिए 100 से अधिक शिक्षक व अन्य कर्मचारी तैनात होंगे। खिलाड़ियों के खाने व ठहरने की पूरी व्यवस्था कर ली है। प्रदेश में इस खेल को प्रोत्साहन देने के लिए कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी व चंबा की टीमों में राज्यस्तर प्रतियोगिता करवाकर लड़कों व लड़कियों की टीम बनाई गई है। इस मौके पर अजय कबीर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डीआर ठाकुर उपाध्यक्ष, अनिल महासचिव, जितेंद्र राणा प्रेस सचिव, मनोज रतन आइटी संयोजक व मनोज आचार्य सहसचिव आदि मौजूद थे।

क्या है आट्या पाट्या खेल

आट्या पाट्या खेल खो-खो की तरह खेला जाता है। इसमें 12 खिलाड़ी होते हैं। इनमें से नौ खिलाड़ी खेलते हैं। यह खेल खड़े होकर खेला जाता है। इसमें खिलाड़ी को दूसरे पाले में जाने से रोकना होता है। इस खेल को प्रदेश सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त है। इस खेल को खेलने वाले खिलाड़ियों को भी सरकारी नौकरी में तीन प्रतिशत आरक्षण मिलता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.