Move to Jagran APP

टीवी एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर मुंबई में जानलेवा हमला, जानिए पूरा मामला

छोटी काशी की रहने वाली टीवी एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर मुंबई के अंधेरी में एक सीरियल निर्माता ने जानलेवा हमला किया। इससे वह गंभीर घायल हो गई। मालवी कोकिला बेन अस्पताल में जिंदगी व मौत से जंग लड़ रही है।

By Richa RanaEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 05:47 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 05:47 PM (IST)
टीवी एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर मुंबई में जानलेवा हमला, जानिए पूरा मामला
मालवी कोकिला बेन अस्पताल में जिंदगी व मौत से जंग लड़ रही है।

मंडी, जेएनएन। छोटी काशी की रहने वाली टीवी एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर मुंबई के अंधेरी में एक सीरियल निर्माता ने जानलेवा हमला किया। इससे वह गंभीर घायल हो गई। मालवी कोकिला बेन अस्पताल में जिंदगी व मौत से जंग लड़ रही है। बेटी को लेकर चिंतित मां व पिता मुंबई रवाना हो गए हैं।

prime article banner

मालवी मंडी शहर के अप्पर समखेतर की रहने वाली है। आरोपित ने मालवी के पेट में तीन बार चाकू से वार किया है। वह मालवी पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। इंकार करने पर उसने मालवी पर जानलेवा हमला कर दिया। मालवी दो दिन पहले दुबई से शूटिंग कर वापस मुंबई लौटी थी। सोमवार रात साढ़े नौ बजे वह घर का जरूरी सामान खरीदने के लिए बाजार गई थी। चाकू से हमला करने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया।

वहां साइकिल चला रहे प्रशांत नामक एक युवक ने पुलिस को सूचित किया और मालवी को उपचार के लिए अस्पताल ले गया। मालवी के स्वजनों को प्रशांत ने हमले की जानकारी दी। डीएवी स्कूल मंडी से स्कूली शिक्षा के बाद चंडीगढ़ से बीसीए व मुंबई से एमसीए की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद कुछ समय तक एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल में काम किया। इसके बाद मॉडलिंग क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमाई।

मालवी प्रसिद्ध धारावाहिक उड़ान व दक्षिण की तीन फिल्मों में काम कर चुकी है। वारदात से ठीक 15 मिनट पहले मालवी ने अपनी मां वंदना मल्होत्रा से मोबाइल फोन पर बात की थी। वह गत वर्ष दिवाली पर घर आई थी। अब भी दिवाली पर घर आने का कार्यक्रम था। उसके पिता सुशील मल्होत्रा का भूतनाथ बाजार में कॉस्मेटिक का कारोबार है। भाई मयंक भी कारोबार देखता है। मां वंदना शिक्षक हैं।

 मालवी के पिता ने कहा कि बेटी पर जानलेवा हमले के आरोपित को महाराष्ट्र सरकार कड़ी से कड़ी सजा दें। भविष्य में ऐसी वारदात की पुनरावृत्ति न हो सरकार इसके लिए सुरक्षा प्रदान करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.