Move to Jagran APP

Atal Tunnel Rohtang: हिमस्‍खलन की चेतावनी के बीच पर्यटकों के लिए खोली गई अटल टनल रोहतांग

Atal Tunnel Rohtang मौसम साफ होते ही पुलिस ने सैलानियों को अटल टनल की ओर जाने की अनुमति दे दी है। सासे ने मंगलवार को हिमस्खलन की चेतावनी दी थी जिसे देखते हुए पुलिस ने अटल टनल सैलानियों के लिए बंद कर दी थी।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Tue, 02 Feb 2021 11:34 AM (IST)Updated: Tue, 02 Feb 2021 12:29 PM (IST)
Atal Tunnel Rohtang: हिमस्‍खलन की चेतावनी के बीच पर्यटकों के लिए खोली गई अटल टनल रोहतांग
मौसम साफ होते ही पुलिस ने सैलानियों को अटल टनल की ओर जाने की अनुमति दे दी है।

मनाली, जेएनएन। Atal Tunnel Rohtang, मौसम साफ होते ही पुलिस ने सैलानियों को अटल टनल की ओर जाने की अनुमति दे दी है। सासे ने मंगलवार को हिमस्खलन की चेतावनी दी थी, जिसे देखते हुए पुलिस ने अटल टनल सैलानियों के लिए बंद कर दी थी। सुबह के समय पुलिस ने किसी को भी सोलंगनाला से आगे जाने नहीं दिया। लेकिन धूप खिलने के बाद 11 बजे पुलिस ने हालात सामान्य देख सभी पर्यटकों को अटल टनल की ओर जाने की अनुमति दे दी है।

loksabha election banner

लाहुल घाटी में भी धूप खिली है। मौसम को देखते हुए पर्यटकों को अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल व सिस्सु तक आने की अनुमति दे दी है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों ने आज से बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई थी। साथ ही हिमखंड गिरने की भी आशंका थी, लेकिन मौसम साफ होने पर पर्यटकों को आगे जाने की अनुमति दे दी गई है। बुधवार और वीरवार को मौसम विशेषज्ञों ने भारी बर्फबारी की आशंका को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

बीते दिनों भी अचानक हुई भारी बर्फबारी के कारण सोलंगनाला में रातभर सैकड़ों पर्यटक फंसे रहे थे। इस कारण प्रशासन अब पूरी ए‍हतियात बरतते हुए पर्यटकों को आगे जाने की अनुमति दे रहा है।

डीएसपी मनाली संजीव कुमार ने बताया सासे की ओर से जारी चेतावनी को देखते हुए पर्यटकों को अटल टनल की ओर जाने पर रोक लगाई थी। लेकिन मौसम को देखते हुए 11 बजे के बाद पर्यटकों को अटल टनल की ओर जाने की अनुमति दे दी गई।

यह भी पढ़ें: Himachal Weather Update: प्रदेश में तीन दिन बारिश-हिमपात की संभावना, दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.