Move to Jagran APP

Atal Tunnel Rohtang: अटल टनल ने पार किया एक साल, पांच लाख वाहन सुरंग से गुजरे, पर्यटकों की पहली पसंद

Atal Tunnel Rohtang हिमाचल प्रदेश के कुल्लू व लाहुल स्पीति जिला को जोडऩे वाली अटल टनल रोहतांग ने रविवार को एक साल पार कर लिया। तीन अक्टूबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे देश को समर्पित किया था। एक साल में 496034 वाहनों ने सुरंग को पार किया।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Mon, 04 Oct 2021 08:04 AM (IST)Updated: Mon, 04 Oct 2021 08:04 AM (IST)
Atal Tunnel Rohtang: अटल टनल ने पार किया एक साल, पांच लाख वाहन सुरंग से गुजरे, पर्यटकों की पहली पसंद
कुल्लू व लाहुल स्पीति जिला को जोडऩे वाली अटल टनल रोहतांग ने एक साल पार कर लिया।

शिमला, राज्य ब्यूरो। Atal Tunnel Rohtang, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू व लाहुल स्पीति जिला को जोडऩे वाली अटल टनल रोहतांग ने रविवार को एक साल पार कर लिया। तीन अक्टूबर, 2020 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे देश को समर्पित किया था। उसके बाद एक साल में 496034 वाहनों ने सुरंग को पार किया। उद्घाटन से पहले 163053 वाहन गए। पिछलेे 21 माह में कुल 6,59,087 वाहन वहां पहुंचे। इससे शीत मरुस्थल कहे जाने वाले लाहुल-स्पीति में पर्यटन को पंख लग गए हैं। टनल को देखने देश-विदेश से पर्यटक आ रहे हैं।

loksabha election banner

हिमाचल पुलिस के अनुसार वह ट्रैफिक मूवमेंट का बेहतर तरीके से संचालन कर रही है। राज्य पुलिस वहां 24 घंटे पहरा दे रही है। सुरक्षा के अलावा आपदा प्रबंधन का भी ख्याल रखा जा रहा है। रोजाना 439 से 3938 वाहन यहां आ रहे हैं।

कब कितने वाहन हुए पार

  • अवधि, मासिक
  • उद्घाटन से पहले, 163053
  • अक्टूबर 2020, 57099
  • नवंबर 2020, 38496
  • दिसंबर 2020, 44533
  • जनवरी 2021, 8295
  • फरवरी 2021, 9934
  • मार्च 2021, 62122
  • अप्रैल 2021, 50905
  • मई 2021, 14235
  • जून 2021, 59739
  • जुलाई 2021, 122090
  • अगस्त 2021, 95643
  • सितंबर 2021, 90147
  • अक्टूबर 2021, 5849

    कुल,659087 नोट : उद्घाटन से पहले के आंकड़े पहली जनवरी, 2020 से दो अक्टूबर, 2020 तक के हैं

ऐसे बनी सुरंग

अपने मित्र टशी दावा उर्फ अर्जुन गोपाल के निमंत्रण पर जून,2000 को केलांग पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने रोहतांग सुरंग के निर्माण की विधिवत घोषणा की थी। 28 जून, 2010 को कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी ने टनल का शिलान्यास किया। इसके बाद मोदी सरकार ने निर्माण कार्य को गति दी। टनल 3,300 करोड़ की लागत से बनी है। इनमें हर 250 मीटर पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.