नियुक्ति पर सीएम का आभार जताया
संवाद सहयोगी देहरा प्रदेश भाजपा ने एससी मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रक्कड़ तहसील के गांव जटोली निवासी सेवानिवृत्त अधिशाषी अभियंता अशोक भारद्वाज को भाजपा संगठनात्मक जिला देहरा एससी मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति पर भारद्वाज ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुरप्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिदल प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा तथा उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर का आभार प्रकट किया है। उनकी इस नियुक्ति से भाजपा मंडल जसवां-परागपुर में खुशी का माहौल है। अशोक भारद्वाज का कहना है कि जो जिम्मेदारी
संवाद सहयोगी : देहरा : प्रदेश भाजपा ने एससी मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रक्कड़ तहसील के गांव जटोली निवासी सेवानिवृत्त अधिशाषी अभियंता अशोक भारद्वाज को भाजपा संगठनात्मक जिला देहरा एससी मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति पर भारद्वाज ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा तथा उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर का आभार प्रकट किया है। अशोक भारद्वाज का कहना है कि जो जिम्मेदारी पार्टी व संगठन ने सौंपी है वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।