Move to Jagran APP

कांग्रेस पार्टी कर्मचारियों की हितैषी:आशा कुमारी

कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही कर्मचारियों की हितैषी रही है। कर्मचारी हर सरकार की रीढ की हड्डी भी होते हैं। लेकिन वर्तमान की भाजपा सरकार ने कर्मचारियों के हितों की अनदेखी ही की है। विधायक एवं पूर्व मंत्री आशा कुमारी विशेष रूप से मौजूद रहीं।

By Richa RanaEdited By: Published: Tue, 21 Sep 2021 05:05 PM (IST)Updated: Tue, 21 Sep 2021 05:05 PM (IST)
कांग्रेस पार्टी कर्मचारियों की हितैषी:आशा कुमारी
भाजपा सरकार ने कर्मचारियों के हितों की अनदेखी ही की है।

धर्मशाला,जागरण संवाददाता। कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही कर्मचारियों की हितैषी रही है। कर्मचारी हर सरकार की रीढ की हड्डी भी होते हैं। लेकिन वर्तमान की भाजपा सरकार ने कर्मचारियों के हितों की अनदेखी ही की है। मंगलवार को शाहपुर ब्लाक कांग्रेस कार्यलय रैत में कांग्रेस पेंशनर सेल की आयोजित बैठक में विधायक एवं पूर्व मंत्री आशा कुमारी विशेष रूप से मौजूद रहीं।

loksabha election banner

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही कर्मचारियों, पेंशनरों ओर समाज के हर वर्ग को साथ ले कर रणनीति तय करती आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर वर्ग के साथ बैठककर विचार विमर्श करके आने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों में अपना घोषणा पत्र तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता से जो वायदा करती है उनको पूरा करती है, और जनता के हितों की रक्षा करने में दम रखती है। आशा कुमारी ने कहा कि 2022 में कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से सत्ता में आएगी और प्रदेश के रुके हुए विकास को आगे बढ़ाने का काम करेगी।

आशा ने कहा कि 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी ओर इस सरकार में शाहपुर से भी कांग्रेस पार्टी का विधायक शाहपुर की जनता के आशीर्वाद से जीत कर शिमला पहुँचेगा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कांगेेस कर्मचारियों के हितों को लेकर अपनी लड़ाई लड़ेगी। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजीत राणा, सुरजन सिंह, प्रदीप बलोरिया,अनिल ठाकुर,बलजीत सिंह,कुलजीत राणा, मदन राणा,जे०एस० राणा, ध्रुब सिंह बलोरिया, मदन लाल, मस्ताना, रंजीत सिंह, हेमराज, दलीप सिंह धीमान,क्रांति अवस्थी, करण सिंह ,काजो राम, दत्त शर्मा, विजय सिंह ,अनूप सिंह बलोरिया, मदनलाल, सुभाष चंद्, बालकृष्ण शर्मा, देवी सिंह राणा , कुलभूषण सिंह चौहान , देवराज मन्हास, भीम सिंह कटोच,हुक्म चन्द मन्हास मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.