Army Bharti: कोरोना काल के बीच सेना में शामिल होने का मौका, चार से 14 सितंबर तक होगी खुली भर्ती
Army Bharti भारतीय थल सेना में युवतियों के लिए जनरल ड्यूटी (महिला सैन्य पुलिस) के लिए एक बार फिर से खुली भर्ती का आयोजन किया जा रहा है।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Wed, 29 Jul 2020 05:23 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2020 05:23 PM (IST)
मंडी, जागरण संवाददाता। भारतीय थल सेना में युवतियों के लिए जनरल ड्यूटी (महिला सैन्य पुलिस) के लिए एक बार फिर से खुली भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती निदेशक, भर्ती कार्यालय मंडी कर्नल एम राजराजन ने बताया यह भर्ती चार से 14 सितंबर, 2020 तक अंबाला के खरगा स्टेडियम में होगी। भर्ती के लिए इच्छुक युवतियोंं को भारतीय थल सेना की अधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिसकी अंतिम तिथि 31 अगस्त, 2020 है। उन्होंने बताया भर्ती होने के लिए आयु साढ़े 17 से 21 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यार्थी को दसवीं कक्षा में पास होने के साथ हर विषय में 33 प्रतिशत अंक और कुल मिलाकर 45 प्रतिशत अंकों का होना अनिवार्य है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें