Move to Jagran APP

अराजपत्रित कर्मचारी संघ का स्‍थापना दिवस: अश्‍वनी ठाकुर बोले, हिमाचल में नहीं हो रही कर्मचारियों के हितों की रक्षा

Arajpatrit Karamchari Sangh राज्यस्तरीय स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सोलन पहुंचे अराजपत्रित कर्मचारी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर ने कहा कर्मचारियों के हितों की रक्षा नहीं हो रही है। इससे पहले जो भी सरकारें सत्ता में आई उनके साथ जेसीसी की बैठक नहीं हो पाई।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sat, 20 Nov 2021 01:55 PM (IST)Updated: Sat, 20 Nov 2021 01:55 PM (IST)
अराजपत्रित कर्मचारी संघ का स्‍थापना दिवस: अश्‍वनी ठाकुर बोले, हिमाचल में नहीं हो रही कर्मचारियों के हितों की रक्षा
राज्यस्तरीय स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सोलन पहुंचे अराजपत्रित कर्मचारी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर

सोलन, जागरण संवाददाता। राज्यस्तरीय स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए  सोलन पहुंचे अराजपत्रित कर्मचारी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर ने कहा कर्मचारियों के हितों की रक्षा नहीं हो रही है। इससे पहले जो भी सरकारें सत्ता में आई उनके साथ जेसीसी की बैठक नहीं हो पाई। एक बार बैठक हुई भी थी, लेकिन यह बैठक बेनतीजा निकली। कोविड काल में कर्मचारियों की बैठक लंबित रही। 27 नंवबर को सरकार ने कर्मचारियों के साथ बैठक रखी है। इस बैठक में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की मांगों को रखा जाएगा। उन्होंने कहा सोलन में इस वर्ष राज्यस्तरीय स्थापना दिवस का कार्यक्रम रखा गया है।

loksabha election banner

महासंघ की स्थापना नवंबर 1966 में हुई थी। आज महासंघ अपना 56वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस दौरान कर्मचारी अपनी बात रखेंगे व 27 नवंबर को किन किन मुद्दों पर सरकार से बात की जानी है। इस बारे में भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए संघ प्रतिबद्ध है और कर्मचारियों के मुद्दों को समय-समय पर संघ उठाता रहा है। लंबे अरसे के बाद जेसीसी की बैठक हो रही है। उम्मीद है कि इस बैठक में सकारात्मक हल   निकलेगा।

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ आज तीन जगह कार्यक्रम कर रहा है। दरअसल संघ तीन धड़ों में बंटा हुआ है। इसी कारण अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ तीन जगह स्थापना दिवस मना रहा है। सरकार की ओर से मान्‍यता प्राप्‍त अश्विनी गुट सोलन, एनआर ठाकुर गुट मंडी व विनोद गुट सोलन के अर्की में आयोजन कर रहा है। दो लाख से ज्‍यादा कर्मचारी 27 को प्रस्‍तावित जेसीसी से पहले रणनीति बनाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.