Move to Jagran APP

Video : भीषण गर्मी में रोहतांग के अलावा यहां का कर सकते हैं रुख, बर्फ के फाहों के साथ सूरजताल झील की खूबसूरती कर रही पर्यटकों का स्‍वागत

Himachal Tourism Destination पर्यटक भी हैरान हैं कि एक ओर जहां से वे आ रहे हैं वहां का तापमान 40 डिग्री के पार है और दूसरी तरफ बारालाचा दर्रे में उनका स्वागत माइनस तापमान में हो रहा है।

By Virender KumarEdited By: Published: Sun, 22 May 2022 04:54 PM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 05:56 PM (IST)
Video : भीषण गर्मी में रोहतांग के अलावा यहां का कर सकते हैं रुख, बर्फ के फाहों के साथ सूरजताल झील की खूबसूरती कर रही पर्यटकों का स्‍वागत
बारालाचा दर्रे में हिमपात के बीच पर्यटक।

मनाली, जसवंत ठाकुर। Himachal Tourism Destination, रोहतांग दर्रे के साथ-साथ अब बारालाचा दर्रे में भी पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी है। यहां रोहतांग की भांति बादल छाते ही पर्यटक बर्फ के फाहों से रुबरु हो रहे हैं। यहां पहुंचकर पर्यटक भी हैरान हैं कि एक ओर जहां से वे आ रहे हैं वहां का तापमान 40 डिग्री के पार है और दूसरी तरफ बारालाचा दर्रे में उनका स्वागत माइनस तापमान में हो रहा है।

loksabha election banner

मई महीने में भी जमी सूरजताल की झील बयां कर रही है कि सर्दियों के क्या हालत रहे होंगे। झील का पानी अभी भी जमा हुआ है जिसे देख पर्यटक हैरान हैं। सूरजताल झील समुद्र तल से 16300 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। सूरजताल झील को सूर्य देवता की झील भी कहा जाता है। बारालाचा दर्रे के ठीक नीचे इस झील को देखने के लिए इन दिनों पर्यटकों का तांता लगा हुआ है। हर रोज 1000 छोटे बड़े पर्यटक वाहन यहां पहुंच रहे हैं। मौसम भी खुशनुमा बना हुआ है।

मई महीने में भी जमी सूरजताल की झील।

हर रोज हो रही बर्फबारी

लगभग हर रोज बर्फ़बारी हो रही है और सैलानी बर्फ के फाहों का आनंद उठा रहे हैं। लाहुल के इतिहासकार मोहन लाल ने बताया कि सूरजताल झील बहुत से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। इसलिए इस झील को आध्यात्मिक माना जाता है। यह झील ज्यादा लोकप्रिय इसलिए भी है कि यह मनाली-लेह मार्ग के रास्ते में आती है, जो ट्रैकिंग और बाइक ट्रिप के लिए बेहद लोकप्रिय है। सूरज ताल झील साहसी और अध्यात्मिक दोनों लोगों के लिए बेहद खास है। इन पर्यटन स्थलों में वाहन चालक भी पर्यटकों को सेवाएं देने में प्राथमिकता दे रहे हैं। रोहतांग दर्रे के जाने के लिए परमिट की जरूरत है जो पैसे ख़र्चने के बाद बड़ी मुश्किल से मिल रहा है। दूसरी ओर बारालाचा जाने के लिए कोई परमिट की जरूरत नहीं है। बर्फ भी अभी आसानी से देखने को मिल रही है।

पर्यटन विभाग ने चलाई हैं तीन बसें

पर्यटन निगम ने भी बारालाचा दर्रे के लिए तीन बसें शुरू की हैं। हर रोज 120 पर्यटक पर्यटन निगम की बसों में 900 रुपये किराया देकर घूमने का आनंद ले रहे हैं। पर्यटन निगम के डीजीएम बलवीर ओकटा ने बताया कि हर रोज तीन बसें बारालाचा तक भेजी जा रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.