Move to Jagran APP

अनुराग ठाकुर ने फ्रांसीसी सेना जनरल के वंशजों को भेंट की हिमाचली थाल, टोपी और शाल

Anurag Thakur News केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने फ्रांस में सेंट ट्रोपेज में एलार्ड स्क्वायर की यात्रा के दौरान जनरल जीन फ्रेंकोइस एलार्ड और उनकी पत्नी राजकुमारी बन्नू पान देई के वंशजों को हिमाचली थाल टोपी और शाल भेंट की।

By Virender KumarEdited By: Published: Sun, 22 May 2022 10:00 PM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 10:00 PM (IST)
अनुराग ठाकुर ने फ्रांसीसी सेना जनरल के वंशजों को भेंट की हिमाचली थाल, टोपी और शाल
अनुराग ठाकुर ने फ्रांस में जनरल जीन फ्रेंकोइस एलार्ड, राजकुमारी बन्नू पान देई के वंशजों को हिमाचली थाल भेंट किया।

शिमला, जागरण संवाददाता। Anurag Thakur News, केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने फ्रांस में सेंट ट्रोपेज में एलार्ड स्क्वायर की यात्रा के दौरान जनरल जीन फ्रेंकोइस एलार्ड और उनकी पत्नी राजकुमारी बन्नू पान देई के वंशजों को हिमाचली थाल, टोपी और शाल भेंट की। राजकुमारी का जन्म हिमाचल प्रदेश के चंबा में हुआ था।

loksabha election banner

इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि सेंट ट्रोपेज का भारतीय संपर्क चार पीढिय़ों के बाद भी नहीं टूटा है। उन्होंने कहा कि सेंट ट्रोपेज में राजकुमारी के परिवार का बहुत सम्मान किया जाता है और उन्होंने अपनी भारतीय जड़ों को संरक्षित किया है। अनुराग ठाकुर ने हाल ही में फ्रांस में संपन्न कान फिल्म महोत्सव में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था। इससे पहले उन्होंने सेंट ट्रोपेज में महाराजा रणजीत सिंह, उनके सेना जनरल और उनकी पत्नी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

भाजपा सरकार ने व्यापार के लिए स्वस्थ वातावरण दिया : जम्वाल

भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक राजधानी शिमला के होटल लैंडमार्क में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चौजड़ ने की। इस दौरान कारोबारियों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गई। बैठक में भाजपा के प्रदेश महासचिव त्रिलोक जम्वाल, सचिव तिलक राज, कोषाध्यक्ष संजय सूद और सह मीडिया प्रभारी करण नंदा भी उपस्थित रहे।

त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि सामाजिक समरसता में व्यवसायी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समाज प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से व्यापारी वर्ग से जुड़ा हुआ है। भाजपा ने भारत को एक देश एक टैक्स दिया है। चुंगी व्यवस्था को खत्म कर दिया है, इससे व्यापार में तेजी आई है। देश में इंस्पेक्टर राज खत्म कर दिया। भाजपा ने राष्ट्रीय और सामाजिक सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया है। इस प्रयास से हमने व्यापार करने के लिए एक स्वस्थ वातावरण दिया है। जम्वाल ने कहा कि कुछ राष्ट्रविरोधी तत्व देश को बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं, हमें उन ताकतों को रोकने में प्रमुख भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह भाजपा सरकार है, जिसने पेट्रोल के दाम में 9.50 और डीजल के दाम में सात रुपये की कमी की है। उज्ज्वला योजना के तहत प्रति सिलेंडर 200 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। कोरोना महामारी के कारण आई मंदी के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मजबूत नेतृत्व था कि अर्थव्यवस्था फलफूल रही है, यहां तक कि संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे विकसित देश भी पिछड़ रहे हैं।

त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि व्यवसायी एकजुट रहें, सुझाव और मांगों को सरकार तक पहुंचाएं, आपकी सभी समस्याओं का समाधान जरूर करेंगे। प्रदेश सचिव तिलक राज ने कहा कि हिमाचल में प्रदेश से लेकर मंडल तक व्यापार प्रकोष्ठ के 1104 पदाधिकारी हैं, हिमाचल में हमारा मजबूत संगठनात्मक ढांचा है। व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रमेश चौजड़ ने कहा कि सत्पाहांत पर्यटन के पक्ष में व्यवसायियों के लिए सात दिन की कार्य नीति हो, शिमला के लिए 12 महीने का विशेष हवाई अड्डा हो, शिमला और हिमाचल में पर्वतमाला योजना के तहत रोपवे कनेक्टिविटी बनाई जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.