विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anurag Thakur: सपा और बसपा के राज में अपराधियों को मिला हुआ था संरक्षण, आज डरे हुए हैं माफिया

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Published: Fri, 14 Apr 2023 09:00 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश पहुंचे। वहीं अनुराग से जब अतीक अहमद के बेटे के एनकाउंटर पर ...और पढ़ें

सपा और बसपा के राज में अपराधियों को मिला हुआ था संरक्षण
सपा और बसपा के राज में अपराधियों को मिला हुआ था संरक्षण

कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश पहुंचे। वहीं अनुराग से जब अतीक अहमद के बेटे के एनकाउंटर पर सवाल पूछे गए तो उन्‍होंने कहा कि यूपी में सपा और बसपा के राज में माफिया और अपराधियों को संरक्षण मिला हुआ था। लेकिन आज माफिया डरे हुए हैं कि अगर उन्‍होंने कुछ गलत किया तो उन्‍हें कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

खेलों को देना चाहिए बढ़ावा- अनुराग

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र हमीरपुर के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के एनसीओई में बैडमिंटन कोर्ट, मैट हॉल, जूडो हॉल और बॉक्सिंग हॉल का उद्घाटन किया। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि खेल को बढ़ावा दिया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं कराई जाएंगी मुहैया

हिमाचल में एनसीओई का विस्तार किया जाएगा और जमीन उपलब्ध होने पर यहां कम से कम 20 प्रमुख खेलों के लिए छात्रावास की सुविधा के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

अब छात्रों को आधुनिक तकनीक सीखने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया पहल के तहत भारत में अगले पांच साल में खेल सुविधाओं पर करीब 3200 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके लिए सरकार फ्रतिब्द तरीके से हर राज्य में खेल सुविधाओं पर काम करेगी।