Move to Jagran APP

करसोग में बोलीं अनिता देवी- भाजपा टिकट दे तो हासिल करूंगी जीत

Anita Devi मंडी जिला के करसोग विधानसभा क्षेत्र में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है दोनों मुख्य दलों से टिकट चाहवानों की सूची लंबी होती जा रही है। कांग्रेस से टिकट के लिए कुल 12 कार्यकर्ताओं ने दावेदारी जताई।

By JagranEdited By: Virender KumarPublished: Sun, 25 Sep 2022 07:16 PM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2022 07:16 PM (IST)
करसोग में बोलीं अनिता देवी- भाजपा टिकट दे तो हासिल करूंगी जीत
करसोग में पत्रकार वार्ता करतीं अनिता देवी । जागरण

करसोग, सहयोगी। Anita Devi, मंडी जिला के करसोग विधानसभा क्षेत्र में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है दोनों मुख्य दलों से टिकट चाहवानों की सूची लंबी होती जा रही है। कांग्रेस से टिकट के लिए कुल 12 कार्यकर्ताओं ने दावेदारी जताई। इसकी दो महिला दावेदार भी टिकट की कतार में हैं। इसी तरह से भाजपा से भी अब महिला नेता अनिता देवी ने टिकट के लिए अपना दावा जताया है। यहां रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अनिता देवी उर्फ नीतू ने कहा कि आज तक किसी भी राजनीतिक दल ने करसोग विधानसभा क्षेत्र से महिला को उम्मीदवार नहीं बनाया है। हालांकि दोनों ही दलों में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि अब समय बदल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को आगे लाने व नारी सशक्तीकरण के लिए बहुत सराहनीय कार्य किए हैं। मोदी ने महिलाओं को हर क्षेत्र में मौका दिया है। इसी का नतीजा है कि आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। देश के जिस भी राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें हैं, वहां पार्टी ने महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी हैं, लेकिन करसोग विधानसभा क्षेत्र से आज भी महिलाओं को मौका नहीं मिल पा रहा है। इस बार करसोग विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से टिकट का आवेदन कर रही हैं और एक महिला होने के नाते उन्हें विधानसभा की 62 पंचायतों की महिलाओं का पूरा सहयोग मिल रहा है। पार्टी अगर मौका देती है तो भाजपा प्रत्याशी के तौर पर जीत हासिल करेंगी। उन्होंने दावा किया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं का पूरा समर्थन मिल रहा है।

विधायक जवाहर ने चौहारघाटी की अनदेखी की : वामन

द्रंग ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष वामन देव ठाकुर ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में द्रंग हलके की जमकर अनदेखी हुई है। विधायक जवाहर ठाकुर ने चौहारघाटी को पूरी तरह नजरअंदाज कर रखा है। क्षेत्र के शिक्षण और स्वास्थ्य संस्थान बिना स्टाफ के सफेद हाथी बनकर रह गए हैं। यह बात उन्होंने रविवार को चौहारघाटी मंडल कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। बैठक मंडल अध्यक्ष घनश्याम ठाकुर की अध्यक्षता में देवता ढांक मंदिर सराय में हुई।

वामन देव ने कहा कि चौहारघाटी के स्कूलों में अध्यापक न होने की वजह से यहां के नौनिहाल प्राथमिक खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने से वंचित हो रहे है। उन्होंने मांग की कि प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की जल्दी भर्ती की जाए। उन्होंने कांग्रेस के अपना बूथ-सबसे मजबूत अभियान के तहत युवाओं को जोडऩे का परामर्श किया। मंडल अध्यक्ष घनश्याम ठाकुर ने कहा कि चौहार मंडल की सभी १५ पंचायतों में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठकों का दौर जारी है। सभी कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की नाकामियों को लेकर जनता के बीच दस्तक दे रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.