विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल के अनिमेष बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, बैजनाथ में घर पर जश्न का माहौल; दादा रहे हैं पूर्व HAS अधिकारी

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sat, 13 Jun 2026 01:43 PM (IST)

बैजनाथ, कांगड़ा के अनिमेष कुमार भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं, जिससे क्षेत्र और परिवार में खुशी का माहौल है। ...और पढ़ें

लेफ्टिनेंट अनिमेष कुमार परिवार के सदस्यों के साथ।

लेफ्टिनेंट अनिमेष कुमार परिवार के सदस्यों के साथ।

HighLights

  1. अनिमेष कुमार भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त।

  2. बैजनाथ, कांगड़ा के अनिमेष ने 13 जून को कमीशन प्राप्त किया।

  3. पूर्व एचएएस अधिकारी के पौत्र, युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत।

संवाद सहयोगी, बैजनाथ (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा का युवा भारतीय सेना में अधिकारी बना है। बैजनाथ के होनहार अनिमेष कुमार ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन प्राप्त कर क्षेत्र, परिवार और प्रदेश का नाम रोशन किया है। 13 जून को उन्हें भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में नियुक्ति मिली, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

पूर्व एचएएस अधिकारी के पौत्र 

अनिमेष कुमार पूर्व एचएएस अधिकारी उधो राम चीमा के पौत्र हैं। अनिमेष कुमार की माता अमिता कुमारी बैजनाथ के एक निजी विद्यालय में शिक्षिका हैं, जबकि उनके पिता बलदेव कुमार मर्चेंट नेवी में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

परिवार की प्रेरणा, अनुशासन और अनिमेष की कठिन मेहनत ने उन्हें यह महत्वपूर्ण उपलब्धि दिलाई है। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त करना किसी भी युवा के लिए गौरव का विषय होता है। 

बैजनाथ क्षेत्र गौरवान्वित

अनिमेष कुमार की इस सफलता से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा बैजनाथ क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है। क्षेत्र के लोगों, सामाजिक संगठनों तथा शुभचिंतकों ने अनिमेष कुमार को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत

उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और देश सेवा के प्रति नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने लेफ्टिनेंट अनिमेष कुमार को भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल, गौरवशाली और उज्ज्वल सैन्य जीवन की कामना की है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल की देवांशी बनी एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर, गांव की बेटी उड़ाएगी फाइटर जेट; किस तरह पाई सफलता?