Move to Jagran APP

हिमाचल में सेना के जवान ने दो साथियों को गोली मारकर दी जान

धर्मशाला कैंट में 18 सिख रेजिमेंट के सिपाही ने दो साथियों को मौत के घाट उतार खुद को भी गोली मार ली।

By BabitaEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 11:33 AM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 05:38 PM (IST)
हिमाचल में सेना के जवान ने दो साथियों को गोली मारकर दी जान
हिमाचल में सेना के जवान ने दो साथियों को गोली मारकर दी जान

धर्मशाला, जेएनएन। धर्मशाला के सेना क्षेत्र फरसेठगंज (कैंट) में एक सिपाही ने अपने दो साथियों को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। इससे तीनों जवानों की मौत हो गई। मृतकों में हवलदार हरदीप सिंह निवासी तरनतारन, नायक हरपाल सिंह गुरदासपुर व गोली चलाने वाला सिपाही जसबीर सिंह बरनाला शामिल हैं। ये सभी सैनिक 18 सिक्ख रेजिमेंट में सेवारत थे।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक, सिपाही जसबीर सिंह रविवार रात्रि को अपनी ड्यूटी से वापस आया और आते ही उसने बैरक में सोए हुए अपने दो साथियों हवलदार हरदीप सिंह व नायक हरपाल सिंह पर गोली दाग दी। इसके बाद जसबीर सिंह ने खुद को भी गोली मार ली। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। घटना लगभग रविवार रात्रि दो बजे के करीब घटी।

घटना की सूचना मिलते ही सैन्य व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का भी जायजा लिया। जसबीर सिंह ने किन कारणों से अपने साथियों पर गोली चलाई, इसे लेकर सैन्य व पुलिस अधिकारी छानबीन कर रहे हैं। सैन्य क्षेत्र में अपनी तरह की ये पहली घटना है जिसे लेकर सैन्य कर्मियों व स्थानीय लोगों में भी हड़कंप मच गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.