कांग्रेस महासचिव अजय सोलंकी ने किया जिला परिषद कर्मचारियों की मांगों का समर्थन
जिला सिरमौर में पिछले पांच दिनों से समस्त जिला परिषद कैडर के कर्मचारी अधिकारी पंचायत सचिव कनिष्ठ अभियंता सहायक अभियंता तकनीकी सहायक विकास खंड नाहन में अपनी मांगों को लेकर पेन डाउन स्ट्राइक कर रहे हैं। जिसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है
नाहन,जागरण संवाददाता। जिला सिरमौर में पिछले पांच दिनों से समस्त जिला परिषद कैडर के कर्मचारी, अधिकारी, पंचायत सचिव, कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता, तकनीकी सहायक विकास खंड नाहन में अपनी मांगों को लेकर पेन डाउन स्ट्राइक कर रहे हैं। जिसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नाहन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव अजय सोलंकी धरने पर बैठे दर्जनों कर्मचारियों के समर्थन में धरनास्थल पर पहुचे ओर उनकी मांगों का समर्थन किया। अजय सोलंकी ने कहा जिला परिषद कर्मचारियों जो धरने पर बैठे है, उनकी मांगों को सरकार द्वारा पूरा किया जाए तथा इन सभी कर्मियों को ग्रामीण विकास विभाग व पंचायती राज विभाग में विलय किया जाए।
अजय सोलंकी ने कहा आज वो कर्मचारी अपनी जायज मांगों को मनवाने के लिए धरने पर बैठे हुए है। जो सरकार की सभी योजनाओं को गांव गांव में हर व्यक्ति तक पहुंचाते हैं। जिन कर्मचारियों ने कोरोना काल में घर घर जाकर महामारी के खिलाफ जंग लड़ी। आज प्रदेश सरकार उन कर्मचारियों को अपने हितों से वंचित रख रही है। प्रदेश सरकार को इन कर्मचारियों के साथ जो तानाशाही रवैया अपना रही है, वो बहुत ही निंदनीय है। सरकार को शीघ्र ही इन कर्मचारियों की जायज मांगो को पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा आने वाले समय मे जैसे ही कांग्रेस की सरकार सत्ता में आएगी। कर्मचारियों की जायज मांगो को अतिशीघ्र पूरा किया जाएगा।