Move to Jagran APP

सोनिया, प्रियंका के बाद राहुल भी पहुंचे शिमला, पंजाब की राजनीतिक हलचल पर शिमला से नजर रखेगा गांधी परिवार

पंजाब में राजनीतिक हलचल पर गांधी परिवार अब शिमला से नजर रखेगा। पूरा गांधी परिवार छुट्टियां मनाने शिमला पहुंचा है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्‍यक्ष सोनिया गांधी सुबह शिमला पहुंची। दिल्ली से चंडीगढ़ तक वह हवाई जहाज से आई जबकि चंडीगढ़ से शिमला वाया सड़क मार्ग से पहुंची।

By Richa RanaEdited By: Published: Mon, 20 Sep 2021 05:41 PM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 05:41 PM (IST)
सोनिया, प्रियंका के बाद राहुल भी पहुंचे शिमला, पंजाब की राजनीतिक हलचल पर शिमला से नजर रखेगा गांधी परिवार
सोनिया गांधी और प्रियंका के बाद अब राहुल गांधी भी शिमला पहुंच गए हैं।

शिमला, जागरण टीम। पंजाब में राजनीतिक हलचल पर गांधी परिवार अब शिमला से नजर रखेगा। पूरा गांधी परिवार छुट्टियां मनाने शिमला पहुंचा है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्‍यक्ष सोनिया गांधी सुबह शिमला पहुंची। दिल्ली से चंडीगढ़ तक वह हवाई जहाज से आई जबकि चंडीगढ़ से शिमला वाया सड़क मार्ग से पहुंची। 11:05 बजे वह छराबड़ा पहुंची। वहीं राहुल गांधी दोपहर बाद शिमला पहुंचे। वह भी चंडीगढ़ से वाया सड़क मार्ग आए और दोपहर 3:28 बजे छराबड़ा पहुंचे। पूरा परिवार प्रियंका वाड्रा के ’घर पर ही ठहरा हुआ है। जबकि प्रियंका वाड्रा अपने पति रॉबट वाड्रा और बचों के साथ पिछले सप्‍ताह ही शिमला पहुंची थी। राहुल गांधी ने शिमला जाने से पहले पंजाब राजभवन चंडीगढ़ में पंजाब के नवनियुक्‍त मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया।

loksabha election banner

पहले 16 सितंबर को आना था सोनिया ने

सोनिया गांधी का पहले 16 सितंबर को शिमला आने का कार्यक्रम था। पंजाब में चले सियासी ’घटनाक्रम के चलते इसमें बदलाव किया गया था। रविवार को पंजाब में नए मुख्यमंलाी बनाने के बाद वह शिमला लौटी हैं। पंजाब के राजनीतिक हालात पर वह शिमला से ही नजर रखेंगी। शिमला में वीवीआईपी मूवमेंट बढऩे के बाद पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। गांधी परिवार का यह निजी दौरा है। केवल छुट्टियां मनाने आए हैं।

फोरलेन निर्माण कार्य के चलते जाम में फंसा वाहनों का काफिला

सोनिया गांधी का काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच चंडीगढ़ से शिमला के लिए रवाना हुआ। सोलन से वाकनाघाट के बीच चल रहे फोरलन कार्य में बीच-बीच में वाहनों का काफिला जाम में भी फंसा। वाकनाघाट में कुछ देर के लिए वीवीआईपी काफिला जाम में फंसा रहा। वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए पुलिस ने छराबड़ा में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है। प्रियंका के ’घर के आसपास सुरक्षा के मद्देनजर जवानों की तैनाती कर दी गई है। राजधानी शिमला में पिछले सक्रताह से लेकर वीवीआइपी मूवमेंट बढ़ी हुई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्‍द चार दिनों के शिमला दौरे पर आए हुए थे। बीते रविवार को ही वह दिल्ली लौटे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.