मामूली बहसबाजी के बाद पत्नी को पीटा, खुद को ब्लेड से काट किया लहूलुहान; हालत गंभीर
पुलिस थाना ऊना के तहत गांव धमांदरी में एक पति ने अपनी पत्नी से मारपीट करने के बाद खुद पर ब्लेड से हमला कर लिया जिससे वह लहूलुहान हो गया।
धमांदरी, सतीश शर्मा। पुलिस थाना ऊना के तहत गांव धमांदरी में एक पति ने अपनी पत्नी से मारपीट करने के बाद खुद पर ब्लेड से हमला कर लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव धमान्दरी में कुछ अन्य राज्यों के लोग किराये के मकान में रह रहे हैं। आए दिन यह आपस मे नशे में लड़ाई झगड़ा करते रहते हैं।
शुक्रवार रात को यहां पर रहे रहे बबलू नामक व्यक्ति की अपनी पत्नी से बहस हो गई। देखते ही देखते बबलू ने अपनी पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि बबलू ने अपना आपा खो दिया और बुरी तरह से अपनी पत्नी को पीटा। इसके बाद खुद पर भी ब्लेड से हमला कर लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया।
स्थानीय लोगों ने उसे गम्भीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों चैन सिंह, नरेंद्र कुमार, कश्मीर, जिला परिषद सदस्य राजकुमार धीमान ने बताया कि यह बाहरी राज्य के परिवार रोजाना ही आपस मे लड़ते रहते है।जिससे आम जनता भी परेशान है। नशा करने के बाद यह आपस मे लड़ पड़ते है जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को उठाना पड़ता है।उधर डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।