Move to Jagran APP

AAP Himachal : हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र समाप्त होने के बाद AAP का आरोप, पक्ष व विपक्ष ने खेला मैत्री मैच

AAP Himachal आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया है कि विधानसभा के मानसून सत्र में जनहित के मुद्दों को दरकिनार कर सरकार और विपक्षी दल कांग्रेस ने जनता से छलावा किया। सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष ने मैत्री मैच ही खेला।

By Virender KumarEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 11:15 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 11:15 PM (IST)
AAP Himachal : हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र समाप्त होने के बाद AAP का आरोप, पक्ष व विपक्ष ने खेला मैत्री मैच
AAP Himachal : AAP का आरोप, पक्ष व विपक्ष ने खेला मैत्री मैच।

शिमला, राज्य ब्यूरो। AAP Himachal, आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया है कि विधानसभा के मानसून सत्र में जनहित के मुद्दों को दरकिनार कर सरकार और विपक्षी दल कांग्रेस ने जनता से छलावा किया। सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष ने मैत्री मैच ही खेला। मौजूदा सरकार के आखिरी विधानसभा सत्र से जनता को जो जो उम्मीदें थीं, उन पर दोनों दल खरा नहीं उतर पाए।

loksabha election banner

आप के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने रविवार को जारी बयान में कहा पौने पांच साल के कार्यकाल की तरह भाजपा मानसून सत्र में जनहित के मुद्दों के प्रति संवेदनशील नहीं रही। कांग्रेस भी विपक्ष की भूमिका निभाने में नाकाम साबित हुई। प्रदेश में सड़कों व पुलों की हालत खराब है। बेरोजगार युवा सड़क पर हैं। कर्मचारी स्वजन के साथ आंदोलन कर रहे हैं। किसान व बागवान जेल भरो आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन विधानसभा में ऐसे मामलों मेें कोई सार्थक चर्चा नहीं हुई। अब हिमाचल की जनता का इन रिवायती पार्टियों पर से भरोसा उठ गया। आने वाले समय में लोग इन दोनों दलों को सत्ता से बाहर करेंगे।

रामपुर, रोहड़ू व कसुम्पटी में कांग्रेस ने निकाली आजादी की गौरव यात्रा

जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के बैनर तले रविवार को रामपुर, रोहडू और चमयाणा में आजादी की गौरव यात्रा निकाली गई। जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष अतुल शर्मा के नेतृत्व में यह यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में रामपुर ब्लाक के अध्यक्ष सतीश वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। वहीं कुसम्पटी ब्लाक कांग्रेस ने अध्यक्ष रामकृष्ण शांडिल के नेतृत्व में चमयणा में आजादी की गौरव यात्रा निकाली। इस यात्रा में कुसम्पटी ब्लाक के पदाधिकारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए हाथों में तिरंगा झंडा लेकर रामपुर बाजार में देशभक्ति का जज्बा भरा। ब्लाक कांग्रेस कमेटी रोहड़ू ने भी स्थानीय विधायक व प्रदेश कांग्रेस महासचिव मोहन लाल ब्राक्टा के नेतृत्व में गौरव यात्रा निकाली। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.