Move to Jagran APP

जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में आस्था व दीक्षिता ने जीते स्वर्ण पदक

रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां में जिलास्तरीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप प्रतियोगिता में रेनबो वर्ल्ड स्कूल भवारना के 15 बच्चों ने छह स्वर्ण पदक14 रजत पदक और सात कांस्य पदक प्राप्त कर अपने स्कूल व अपने क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया ।

By Vijay BhushanEdited By: Published: Sun, 21 Feb 2021 04:20 PM (IST)Updated: Sun, 21 Feb 2021 04:20 PM (IST)
जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में आस्था व दीक्षिता ने जीते स्वर्ण पदक
रेनबो इंटरनेशनल स्कूल भवारना के विजेता प्रतिभागी स्कूल स्टाफ के साथ। जागरण

भवारना, संवाद सहयोगी। रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां में जिलास्तरीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप प्रतियोगिता में रेनबो वर्ल्ड स्कूल भवारना के 15 बच्चों ने  छह स्वर्ण पदक,14 रजत पदक और सात कांस्य पदक प्राप्त कर अपने स्कूल व अपने क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया । अंडर-17 लड़कियों की फ्लोर एक्सरसाइज में दीक्षिता को स्वर्ण पदक और आस्था को रजत पदक मिला। वीम एक्सरसाइज प्रतियोगिता में आस्था को स्वर्ण पदक और दीक्षिता को रजत पदक मिला। अनइवन बार में दीक्षिता ने स्वर्ण पदक व  आस्था ने रजत पदक हासिल किया। वाल्टिंग हॉर्स में आस्था ने स्वर्ण पदक और दीक्षिता ने रजत पदक प्राप्त किया। अंडर-17 लड़कों की फ्लोर एक्सरसाइज में केशव ने स्वर्ण पदक और हर्षित ने कांस्य पदक प्राप्त किया। होरिजेंटल बार में केशव ने रजत पदक और रसाल ने  कांस्य पदक प्राप्त किया। पामल्ड हॉर्स में केशव ने रजत पदक और रसाल ने कांस्य पदक जीता । वाल्टिंग हाउस में केशव ने रजत पदक और रसाल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। पैरल बार में केशव ने रजत और हर्षित ने कांस्य पदक जीता। रोमन रिंग में केशव ने रजत पदक और रसाल ने कांस्य पदक जीता। अंडर -15 लड़कियों की  अन इवन बार प्रतियोगिता में आर्ची ने कांस्य , वीम एक्सरसाइज में भी कांस्य और फ्लोर एक्सरसाइज में रजत पदक अपने नाम किया। अंडर -10 लड़कों की वाल्टिंग हॉर्स प्रतियोगिता में अनमोल को रजत पदक और फ्लोर एक्सरसाइज में भी रजत पदक मिला। अंडर -12 लड़कों की वाल्टिंग हॉर्स  और फ्लोर एक्सरसाइज प्रतियोगिता में नव्या ने कांस्य पदक प्राप्त किए। अंडर -12लड़कियों की  वीम एक्सरसाइज प्रतियोगिता में आइशा चंदेल को कांस्य पदक और फ्लोर एक्सरसाइज  में सृष्टि को भी कांस्य पदक मिला। अंडर -14 लड़कों की फ्लोर एक्सरसाइज प्रतियोगिता में आयुष को रजत पदक होरिजेंटल वॉर में अक्षम को सिल्वर और आयुष को कांस्य पदक मिला। फॉमल्ड हॉर्स में आयुष को स्वर्ण पदक तथा बोल्टिंग हॉर्स  में अक्षम को रजत पदक मिला। इसी तरह रोमन रिंग में अक्षम को कांस्य पदक और पैरलल बार में कृष को रजत पदक मिला। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां के एडमिनिस्ट्रेटिव हेड मधु चौधरी द्वारा किया गया।

loksabha election banner

इस  प्रतियोगिता के शुभ अवसर पर जिम्नास्टिक के हिमाचल स्टेट कोच मनमोहन, रेनबो वर्ल्ड स्कूल के जिम्नास्टिआदिऔर अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।सभी विजेताओं  को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। स्कूल प्रधानाचार्या सुजाना डेबिड ने इस प्रतियोगिता की भूरी -भूरी प्रशंसा की व साथ में  बच्चों  व कोच को बधाई दी।

  स्कूल अध्यक्ष डॉक्टर छवि कश्यप ने इस उपलब्धि की बहुत ही सराहना की। उन्होंने यह कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों का चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने जिम्नास्टिक के कोच प्रकाश पटियाल व बच्चों को बधाई दी। साथ में ही आगे आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.