पुराना कांगड़ा में युवक ने लगाया फंदा
कांगड़ा पुलिस थाना कांगडा के अंतर्गत पुराना कांगडा में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक की पहचान रोहित कुमार(2
By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Nov 2019 05:56 PM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 06:31 AM (IST)
कांगड़ा : पुलिस थाना कांगडा के अंतर्गत पुराना कांगडा में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक की पहचान 28 वर्षीय रोहित कुमार निवासी वार्ड नंबर तीन पुराना कांगड़ा तहसील व जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि युवक ने घर की छत से फंदा लगाकर अपनी जान दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है व मामला दर्ज कर कार्रवाही शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें