विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कांगड़ा के ज्वालामुखी मंदिर में श्रद्धालु ने खुद पर तेल छिड़क लगाई आग, 60 प्रतिशत जला; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Published: Thu, 17 Sep 2026 09:02 PM (IST)

ज्वालामुखी मंदिर में एक श्रद्धालु ने खुद पर तेल छिड़ककर आग लगा ली, जिससे वह 60 प्रतिशत जल गया और ...और पढ़ें

कांगड़ा के ज्वालामुखी मंदिर। फाइल फोटो

कांगड़ा के ज्वालामुखी मंदिर। फाइल फोटो

HighLights

  1. ज्वालामुखी मंदिर में श्रद्धालु ने तेल छिड़ककर खुद को आग लगाई।

  2. श्रद्धालु 60 प्रतिशत जला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती।

  3. मंदिर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई कर श्रद्धालु को अस्पताल पहुंचाया।

संवाद सहयोगी, ज्वालामुखी। शक्तिधाम श्री ज्वालामुखी मंदिर में एक श्रद्धालु ने अपने ऊपर तेल छिड़क कर आग लगा ली। घटना देर सायं साढ़े सात बजे की है। मंदिर के गर्भ गृह के बाहर पीपल के पास यह घटना हुई है।

जिससे मंदिर प्रशासन तुरंत हरकत में आया और मंदिर अधिकारी तहसीलदार अजय मंडयाल को जैसे ही सूचना मिली, उन्होंने तुरंत सुरक्षा कर्मचारियों को आदेश दिए की यात्री की जान बचाई जाए और तुरंत उसकी आग को बुझाया जाए।

अस्पताल में टेलीफोन कर एंबुलेंस बुलाई गई और श्रद्धालु को तत्काल अस्पताल के लिए भेजा गया।जिसमें मंदिर कर्मियों को भी भेजा गया, ताकि किसी प्रकार की भी दवाई की जरूरत हो तो तुरंत उपलब्ध करवाई जाए।

जानकारी के मुताबिक श्रद्धालु राजस्थान का बताया जा रहा है जो 60 प्रतिशत के लगभग जल गया है। बोलने में सक्षम नहीं है पुलिस को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। विधायक संजय रतन ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और श्रद्धालु को हर संभव मदद उपलब्ध करवाने के लिए मंदिर प्रशासन को निर्देश दिए हैं। उधर, श्रद्धालु की गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा भेजा जा रहा है।