60 वर्षीय व्यक्ति तस्कर से चरस खरीदते दबोचा, 39 हजार नकदी भी की बरामद, पुलिस ने दोनों गिरफ्तार किए
Arrest With Charas पुलिस ने चरस की परचून बिक्री करने वाले एक तस्कर व खरीददार को गिरफ्तार किया है। चरस बेचने निकले आरोपित के कब्जे से 196 ग्राम चरस भी बरामद हुई है। 60 वर्षीय भाग चंद निवासी बशकोला राज कुमार से चरस खरीद रहा था।
कुल्लू, जेएनएन। पुलिस ने चरस की परचून बिक्री करने वाले एक तस्कर व खरीददार को गिरफ्तार किया है। चरस बेचने निकले आरोपित के कब्जे से 196 ग्राम चरस भी बरामद हुई है। 60 वर्षीय भाग चंद निवासी बशकोला राज कुमार से चरस खरीद रहा था। इसी दौरान पुलिस ने दोनों को धर लिया। आरोपित राज कुमार के कमरे से पुलिस ने 39385 रुपये नकदी भी बरामद की है। पुलिस का कहना है कि चरस की परचून बिक्री व होम डिलीवरी करके ही आरोपित ने यह पैसे जोड़े थे। अब दोनों आरोपित पुलिस की गिरफ्त में हैं और इन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने तस्करों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।