Move to Jagran APP

उद्योग लगाने के लिए 5615 आवेदन, 1604 स्थापित

प्रदेश में तीन वर्ष में उद्योग स्थापित करने के लिए कुल 5615 आवेदन प्राप्त हुए हैं और उनमें से 1604 उद्योग स्थापित भी हो गए हैं। यह जानकारी उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने भाजपा विधायक रमेश चंद धवाला के प्रश्न पर लिखित जवाब में दी।

By Neeraj Kumar AzadEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 11:14 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 11:14 PM (IST)
उद्योग लगाने के लिए 5615 आवेदन, 1604 स्थापित
हिमाचल विधानसभाः उद्योग लगाने के लिए 5615 आवेदन, 1604 स्थापित। जागरण आर्काइव

शिमला, राज्य ब्यूरो। प्रदेश में तीन वर्ष में उद्योग स्थापित करने के लिए कुल 5615 आवेदन प्राप्त हुए हैं और उनमें से 1604 उद्योग स्थापित भी हो गए हैं। यह जानकारी उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने भाजपा विधायक रमेश चंद धवाला के प्रश्न पर लिखित जवाब में दी। इन उद्योगों को स्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार ने कोई धनराशि व्यय नहीं की है। उद्योग स्थापित करने के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया और इसी का परिणाम है कि इतने उद्योग स्थापित हुए। उद्योग मंत्री ने एक लिखित प्रश्न के जवाब में जानकारी दी कि प्रदेश में पहले से ही आठ फार्मा कलस्टर स्थापित हैं। अब तक कोई और फार्मा कलस्टर स्थापित करने का निर्णय नहीं लिया है।

loksabha election banner

पहले से सेवाएं दे रहे सीएचओ के लिए कर सकते हैं आवेदन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश के तहत अनुबंध आधार पर भरे जाने वाले 800 सीएचओ (सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी) के पदों के लिए अन्यों के साथ पहले से एचएलएल के तहत सेवाएं प्रदान करने वाले आवेदन कर सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल ने पवन काजल के प्रश्न पर लिखित जवाब में यह जानकारी दी। तीन साल तक स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नालागढ़, कोटखाई व ऊना में लेवल-तीन ट्रामा सेंटर खोलने की स्वीकृति प्रदान की है व इन सेंटरों के लिए सिविल वर्क में एक करोड़ धनराशि स्वीकृत हुई हैै। इनमें से अभी कोई भी ट्रामा सेंटर क्रियाशील नहीं है।

तीन वर्ष में पूरा होगा कैथलीघाट-ढली फोरलेन

कैथलीघाट से ढली फोरलेन का निर्माण कार्य शुरू होने पर तीन साल में पूरा करना होगा। इसका निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से दो भाग में किया जा रहा है। यह जानकारी मुख्यमंत्री की तरफ से रोहित ठाकुर के प्रश्न के लिखित जवाब में दी। कैथलीघाट से शकराल तक का कार्य एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी को 1844.77 करोड़ रुपये में 11 जुलाई, 2022 को अवार्ड हो चुका है। शकराल से ढली प्रोजेक्ट का कार्य भारत कंस्ट्रक्शन को 2070 करोड़ रुपये में दिया है। कार्य शुरू करने की तिथि अभी तय होनी है। कैथलीघाट से शकराल तक दो सुरंग 20 पुल, शकराल से ढली तक तीन सुरंग और सात पुल बनने हैं।

प्रदेश में तीन वर्ष में उद्योगों के लिए आए आवेदन और स्थापित हुए उद्योग

जिला,आवेदन,स्थापित हुए

  • सोलन,2506,431
  • सिरमौर,420,123
  • कांगड़ा,823,357
  • बिलासपुर,103,75
  • मंडी,905,269
  • कुल्लू,54,48
  • ऊना,372,127
  • हमीरपुर,257,85
  • शिमला,142,56
  • चंबा,21,21
  • किन्नौर,05,05
  • लाहुल स्पीति,07,07
  • कुल,5615,1604

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.