बलाहर में राष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन शुरू
संवाद सूत्र, परागपुर : हिमाचल संस्कृत अकादमी का परागपुर के बलाहर स्थित राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान में
संवाद सूत्र, परागपुर : हिमाचल संस्कृत अकादमी का परागपुर के बलाहर स्थित राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान में शनिवार से दो दिवसीय राष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन शुरू हुआ। इसमें देशभर से आए संस्कृत के विद्वान वेद संगोष्ठी, व्याकरण संगोष्ठी, कवि सम्मेलन, साहित्य संगोष्ठी, वेदांत संगोष्ठी, दर्शन संगोष्ठी, ज्योतिष संगोष्ठी व शिक्षा शास्त्र संगोष्ठी में भाग लेंगे। दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के पहले दिन के कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भोपाल से संस्कृत के विद्वान प्रो. आजाद मिश्र ने शिरकत की व कार्यक्रम की अध्यक्षता परिसर प्राचार्य प्रो. लक्ष्मी निवास पाडे ने की। हिमाचल संस्कृत अकादमी के सचिव डॉ. मस्त राम शर्मा ने सम्मेलन में आए विद्वानों का स्वागत किया। कार्यक्रम से पूर्व शिमला स्थित हिमाचल संस्कृत अकादमी के सचिव डॉ. मस्त राम शर्मा ने पत्रकार वार्ता भी की। डॉ. मस्त राम शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान का शुभारंभ यहा तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री नारायण चंद पराशर ने किया था। यह संस्थान प्रदेश में संस्कृत का प्रचार प्रसार कर रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पुरोहित का कार्य करने वाले लोगों के लिए छह महीने का पाठ्यक्रम निर्धारित करने का आदेश दिया गया है। इसमें उन्हें कर्मकाड व ज्योतिष विषय पढ़ाया जाएगा। इस कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र से बतौर विशिष्टातिथि पधारे स्वामी विदेह योगी ने वेदों व मंत्रों की वैज्ञानिकता पर प्रकाश डाला।