यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
श्री गो¨बद जीवन आश्रम परौर में संस्कृत विद्यालय व औषधालय शुरू
संवाद सहयोगी, पालमपुर : श्री गो¨बद जीवन आश्रम परौर में रविवार को कर्मकांड और ज्योतिष शास्त्र संस्कृत

संवाद सहयोगी, पालमपुर : श्री गो¨बद जीवन आश्रम परौर में रविवार को कर्मकांड और ज्योतिष शास्त्र संस्कृत विद्यालय व जामनगर मेडिकल कॉलेज की ओर से खोले गए औषधालय का शुभारंभ पूर्व विधायक प्रवीण कुमार ने किया। शुभारंभ समारोह में आश्रम के स्वामी श्री प्रकाशानंद विशेष रूप से मौजूद रहे। आश्रम के सचिव रमेश कुमार ने बताया कि विद्यालय में प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों को सोमनाथ विश्वविद्यालय के आचार्य भरत राज्य गुरु की ओर से तीन माह तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। शिक्षा के साथ निवास व भोजन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इस दौरान जामनगर के डॉ. बीएस राणा ने लोगों को दवाइयां भी वितरित कीं। इस मौके पर इलाके के कई लोग मौजूद रहे।
