हिमाचल प्रदेश सरकार पटवारियों के 1195 पद भरेगी, ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन
हिमाचल प्रदेश सरकार पटवारियों 1195 पद भरेगी। पटवारियों को पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा उसके बाद नियुक्ित की जाएगी।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Wed, 21 Aug 2019 10:41 AM (IST)Updated: Wed, 21 Aug 2019 02:24 PM (IST)
धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश सरकार पटवारियों 1195 पद भरेगी। पटवारियों को पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा, उसके बाद नियुक्ित की जाएगी। इनमें 933 पटवारी के पद मोहाल में और 262 पद सेटलमेंट में रखे जाएंगे। हिमाचल सरकार के प्रधान सचिव राजस्व ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। इसके अनुसार बिलासपुर में 31, चंबा में 68, हमीरपुर में 80, कांगड़ा में 220, किन्नौर में 19, लाहुल-स्पीति में 174, मंडी मे 115, सिरमौर 52, सोलन 63, ऊना 69 पटवारियों के पद भरे जाएंगे। इनके अलावा कांगड़ा मंडल में 143 और शिमला मंडल में 119 पटवारियों को लगाया जाना है। सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है व जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें