भोरंज में वार्षिक यूथ फेस्ट 19 से
करियर प्वांइट विश्वविद्यालय में तकनीकी व सांस्कृतिक उत्सव वार्षिक यूथ फेस्ट अनंत 201
By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 08:25 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 08:25 PM (IST)
संवाद सहयोगी, भोरंज : करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय में तकनीकी व सांस्कृतिक उत्सव 'वार्षिक यूथ फेस्ट अनंत 2018' 19 नवंबर से शुरू होगा। दो दिवसीय उत्सव में सांस्कृतिक, मनोरंजन, फैशन, परेड, पहाड़ी लोकनृत्य, संगीत, ड्रामा, तकनीकी कार्यक्रम व अन्य कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। इसका उद्देश्य मानव संसाधन को प्रवीण बनाना, नवीनतम तकनीक से देश के युवा वर्ग को भली-भांति परिचित करवाना है। स्टार नाइट में पंजाबी कलाकार संदीप बराड़ व शिवजोत आर्कषण का केंद्र होंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें