जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाओ
राष्ट्रीय स्वतंत्रता किसान मोर्चा की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष होशियार ¨स
संवाद सहयोगी, ¨चतपूर्णी : राष्ट्रीय स्वतंत्रता किसान मोर्चा की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष होशियार ¨सह ने कहा है कि ¨चतपूर्णी क्षेत्र की धार बेल्ट में जंगली जानवरों ने किसानों की नींद उड़ा दी है। उन्होंने यहां जारी बयान में कहा कि फसल को जानवरों से बचाने के लिए किसानों को ठीकरी पहरा देना पड़ रहा है। धार क्षेत्र की घंगरेट, बधमाणा, नारी, लोहारा अप्पर, लोहारा लोअर, कुहाड़छन्न, सपौरी और अम्बटिल्ला आदि गांवों सहित पूरे इलाके में बंदरों ने उत्पात मचा रखा है। जंगली सूअरों, लावारिस पशुओं के साथ नील गाय भी किसानों की मेहनत को चट कर रहे हैं। हर गांव में बंदरों से फसल बचाना चुनौती से कम नहीं है। रात को सूअर फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जंगली जानवरों के आतंक से किसानों को निजात दिलवाने के लिए विशेष नीति बनानी चाहिए।