सुक्खू ने नादौन अस्पताल स्टाफ को सौंपा वाटर प्यूरीफायर
संवाद सहयोगी नादौन स्थानीय विधायक सुखविदर सिंह सुक्खू ने नादौन अस्पताल के स्टाफ के लिए वाटर
संवाद सहयोगी, नादौन : स्थानीय विधायक सुखविदर सिंह सुक्खू ने नादौन अस्पताल के स्टाफ के लिए वाटर प्यूरीफायर तथा सैनिटाइजेशन सामग्री तरफ से भेंट की। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांगू में भी वाटर प्यूरीफायर तथा सैनिटाइजेशन सामग्री भेंट की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे बढ़ रहा है और हमें और सजग रहने की आवश्यकता है। सुक्खू ने कहा कि कोरोना वारियर्स अपनी जान की परवाह किए बगैर दिन-रात हमारी सेवा में कार्यरत है तथा हमारा भी फर्ज बनता है। उनकी सेवाओं का सम्मान किया जाए। इस मौके पर उनके साथ नादौन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, नगर पंचायत अध्यक्षरीना देवी, हमीरपुर लोकसभा अध्यक्ष डिम्पल कटोच, नरदेव कंवर, मोंटी संधू, राजेन्द्र चौधरी, कमल कम्मी, संतोष संधू, मोती जोशी, पवन शर्मा, कुलदीप , नानक चंद, महिंद्री जैन, गलोड़ कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन प्रेम चंद, कपिल कुमार, संजय शर्मा, कमलजीत, राजीव बिट्टू, बीना बन्याल, कुसुम लता, अनिल वर्मा, संजीव शर्मा, राज धीमान, भागीरथ कौशल, बूथ प्रभारी देवी दास, पंजाब सिंह कौशल, अश्वनी कुमार, पुरषोत्तम, सोनी, रविन्द्र लखनपाल मौजूद रहे।