सड़क पर गढ्डे, नालियों में भरा है कचरा
वार्ड परिक्रमा वार्ड नबंर सात केशव गोस्वामी नादौन नगर पंचायत नादौन में चुनाव को एक वर्ष
वार्ड परिक्रमा : वार्ड नबंर सात केशव गोस्वामी, नादौन
नगर पंचायत नादौन में चुनाव को एक वर्ष का समय हो गया है, लेकिन अभी तक लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। चुनाव में लोगों से जो वादे किए गए थे वे अभी तक पूरे नहीं हो पाए हैं। वार्ड नंबर सात में सड़कों की मरम्मत का कार्य न होने से सड़क पर बड़े-बड़े गढ्डे पड़ गए हैं।
सड़क के किनारे बनी नालियों में कचरा फंसने से सारा पानी सड़कों व रास्तों पर बहता है। वार्ड में सफाई व्यवस्था भी बुरी तरह से चरमरा गई है। वार्ड में कुछ सड़कों के कार्य अभी तक नहीं हो पाए हैं, जिससे वार्ड के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वार्ड के लोगों ने नगर पंचायत को इन समस्याओं के बारे में कई बार अवगत करवाया, लेकिन आज दिनतक इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। लोगों ने नगर पंचायत से मांग कि है कि जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान होना चाहिए, जिससे लोगों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
वार्ड सात में सड़कों की गंभीर समस्या से लोग परेशान है। सड़क का मरम्मत कार्य न होने से सड़कों की हालत बिगड़ रही है, जिससे लोगों को वाहन चलाने में परेशानी होती है।
- सालमदीन। वार्ड में सड़कों के किनारे नालियों में लगे कूड़े के ढ़ेर सबसे ज्यादा परेशानी खड़ी करते हैं। गंदगी जमा होने से बदबू के कारण लोगों को आने जाने में परेशानी होती है। नगर पंचायत जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करे।
- शौकत अली सड़क के किनारे बनी नालियों में
लोगों ने कूड़े के ढेर लगा दिए है, जिससे नालियों में जाने वाला पानी सड़कों व रास्तों पर बह रहा है जिससे लोगों को समस्या पेश आ रही है।
- अनीता धीमान। वार्ड में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं, जिससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
-रमना देवी। वार्ड में समय-समय पर सफाई होती है। स्ट्रीट लाइट्स भी कुछ खराब थी, जिन्हें ठीक करवा दिया गया है। वार्ड में सभी स्ट्रीट लाइटें काम कर रही हैं। कुछ सड़कों में पैच वर्क का कार्य जारी है। कुछ सड़कों में पैच वर्क का काम शेष रह गया है, जिससे जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
- अनीता कुमारी, वार्ड पार्षद।