Move to Jagran APP

नीरज भारती की गिरफ्तारी से सामने आया कांग्रेस का चेहरा : विजय

संवाद सहयोगी नादौन वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व विधायक एवं हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष वि

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Jun 2020 06:07 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jun 2020 06:07 PM (IST)
नीरज भारती की गिरफ्तारी से सामने आया कांग्रेस का चेहरा : विजय
नीरज भारती की गिरफ्तारी से सामने आया कांग्रेस का चेहरा : विजय

संवाद सहयोगी, नादौन : वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व विधायक एवं हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने कांग्रेस पर हमला करते हुए नीरज भारती को राजद्रोह के संगीन आरोपों में गिरफ्तार किए जाने को गंभीर मुद्दा बताया है और कांग्रेस से इस मामले में जवाबतलबी की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में किसी राजनीतिक पार्टी के किसी नेता को राजद्रोह के संगीन आरोपों पर संभवत: पहली बार गिरफ्तार किया गया है। इससे उक्त पार्टी का चेहरा और चरित्र जनता के सामने बेनकाब हो गया है। अग्निहोत्री ने कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करते हुए आरोप लगाया कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल को नीरज भारती जैसे नेता दिए, जिन्हें सार्वजनिक जीवन में न तो शालीनता का कोई ज्ञान रहा और न ही राजनीतिक मर्यादाओं का कभी ख्याल रखा। उन्होंने कहा कि नीरज भारती वीरभद्र सरकार में मुख्य संसदीय सचिव रह चुका है। उसके द्वारा राष्ट्र के विरुद्ध की बयानबाजी अक्षम्य अपराध है। इस व्यक्ति ने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों पर विद्यमान नेताओं से लेकर अपने देश और सेनाओं के मनोबल को तोड़ने के बदस्तूर बयान जारी रखे, जिसके कारण आज उसे सलाखों के पीछे जाना पड़ा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.