कार व बाइक में टक्कर, दो घायल
बस्सी से भरेड़ी मार्ग पर बस्सी के पास कार और बाइक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रणवीर सिंह गांव पिदड़ता व राजेश कुमार एक निजी बस के चालक और परिचालक है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Sep 2019 07:37 PM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 06:53 AM (IST)
संवाद सहयोगी, जाहू : बस्सी के पास कार व बाइक में हुई टक्कर से दो युवक घायल हो गए हैं। रणवीर सिंह निवासी पिदड़ता व राजेश कुमार एक निजी बस के चालक और परिचालक है। बस को खड़ी करने के बाद वे घर पिदड़ता की ओर बाइक पर जा रहे थे। बस्सी की ओर से आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। घायलों को भोरंज अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। भोरंज थाना प्रभारी प्रभारी कुलवंत सिंह का कहना है कि कार चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें