साफ-सफाई के बाद किया पौधरोपण
सतगुरू बाबा हरदेव सिंह महाराज का जन्म दिवस रविवार को संत निरंकारी मिशन शाखा बस्सी द्वारा स्वच्छता एवं पौधारोपण के अंतर्गत सिविल अस्पताल भोरंज व बस्सी चौक की सफाई की गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Feb 2020 06:52 PM (IST)Updated: Mon, 24 Feb 2020 06:22 AM (IST)
संवाद सहयोगी, जाहू : सतगुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज के जन्मदिवस पर संत निरंकारी मिशन शाखा बस्सी ने सिविल अस्पताल भोरंज व बस्सी चौक की सफाई की। थाना भोरंज परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी, खंड चिकित्साधिकारी डॉ. ललित कालिया, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष ठाकुर, ग्राम पंचायत प्रधान भोरंज गरीब दास ने भी सहयोग दिया। निरंकारी मिशन की ओर से संयोजक परमानंद कपूर, कमल किशोर, जयराम, रणजीत सिंह, चमल लाल, सेवादल के अधिकारी जवान ने भाग लिया। इसके बाद संत निरंकारी सत्संग भवन में संत समागम का आयोजन किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें