ट्राला जीप की चपेट में आने से महिला घायल
नादौन के निकटवर्ती कलूर गांव में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ट्राला जीप की चपेट में आकर घायल हो गई। माया देवी 60 वर्ष निवासी घंलू को इस दुर्घटना में टांग पर चोटें आई।
संवाद सहयोगी, नादौन : नादौन के निकटवर्ती कलूर गांव में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ट्राला जीप की चपेट में आने से घायल हो गई। 60 वर्षीय माया देवी निवासी घंलू को इस दुर्घटना में टांग पर चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार तूड़ी से लदी ट्राला जीप नंबर एनएच-70 पर होशियारपुर की ओर जा रही माया देवी अचानक ट्राले के आगे आ गई। लोगों ने 108 एंबुलेंस से उसे नादौन अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार देकर टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अस्पताल के डॉ. दामन ठाकुर ने बताया कि माया देवी मानसिक रोगी है और उसकी चोटों को देखते हुए उसे टांडा अस्पताल रेफर किया गया है। उधर, थाना प्रभारी महिंद्र ¨सह परमार ने बताया कि पुलिस इस दुर्घटना की छानबीन कर रही है।