कांगू के ठां में ट्रैक्टर के नीचे आने से चालक की मौत
थाना नादौन के तहत कांगू में अनियंत्रित ट्रैक्टर पहाड़ी से गिरने से चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
संवाद सहयोगी, कांगू : थाना नादौन के तहत कांगू में अनियंत्रित ट्रैक्टर पहाड़ी से गिरने से चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने टीम के साथ मौके पर पंहुचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय रविन्द्र कुमार पुत्र बंता सिंह गांव भदरूं के रूप में हुई है।
हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ जब रविन्द्र कुमार भरी हुई टैक्टर ट्रॉली को लेकर मालग पंचायत के ठां गांव को जा रहा था। सड़क गहरी होने से रविद्र ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर पहाड़ी से टकरा गया और रविन्द्र उसके नीचे आ गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविन्द्र की मौत की खबर गांव में मिलते ही गांव में मातम सा छा गया। बता दें कि रविन्द्र के पिता की मौत हो चुकी है और मां बीमार रहती है। रविन्द्र की अभी तक शादी नहीं हुई थी। वह मेहनत मजदूरी कर अपना व अपनी माता का भरण-पोषण कर रह था।