Move to Jagran APP

सेवानिवृत्त अधिकारियों की पुनर्नियुक्तियों पर कांग्रेस ने भाजपा पर कसा तंज

सेवानिवृत्त अधिकारियों की पुनर्नियुक्तियों पर कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के खाने के दांत और हैं और दिखाने के और।

By Babita kashyapEdited By: Published: Fri, 01 Nov 2019 12:58 PM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2019 12:58 PM (IST)
सेवानिवृत्त अधिकारियों की पुनर्नियुक्तियों पर कांग्रेस ने भाजपा पर कसा तंज
सेवानिवृत्त अधिकारियों की पुनर्नियुक्तियों पर कांग्रेस ने भाजपा पर कसा तंज

हमीरपुर, जेएनएन। भाजपा सरकार द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों की पुनर्नियुक्तियों पर कांग्रेस ने तंज कसा है और आलोचना की है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक शर्मा ने कहा कि भाजपा के दो मुहीं बयान इस बात को दर्शाते हैं कि भाजपा के खाने के दांत और हैं और दिखाने के और। पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस के समय इन्हीं मुद्दों को ले कर भाजपा खूब बयानबाज़ी करती थी लेकिन अब सरकार बनने पर रिटायर्ड और टायर्ड अधिकारियों की पुनर्नियुक्ति करके अफसरशाही के शिकंजे में फंस चुकी है।उन्होंने कहा कि  अफरशाही ने इस सरकार को अपनी कठपुतली बना लिया है। इन्वेस्टर मीट के नाम पर प्रदेश के धन की लूट हो रही है। पांच पांच हज़ार प्रति दिन के किराए पर टी वी खरीदे जा रहे हैं।होटलों में ठहरने पर करोड़ों खर्च किया जा रहा है।

loksabha election banner

पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस इस बारे में सभी तथ्य इकट्ठे कर रही है और तथ्यों सहित भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे भ्र्ष्टाचार का पर्दाफाश करेगी।दीपक शर्मा ने कहा कि इन्वेस्टर मीट के बहाने जो भ्र्ष्टाचार भाजपा फैला रही है उसका जनता के बीच शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।उन्होंने कहा कि ये सरकार पूर्णतया फेल हो चुकी है।

महिला पर्यटकों के सेनेटरी पैड से अब नहीं फैलेगी गंदगी, होटलों में होगा ये खास इंतजाम

मुख्यमंत्री संघ की कठपुतली बन कर बैठे हैं और अफसरशाही मौज लूट रही है जबकि मुंह बाएं खड़ी जनसमस्याएं जस की तस हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई पर जनता परेशान है।गैस सिलिंडर की कीमतों में बेशुमार बढ़ौतरी हो चुकी है।डीज़ल के दाम बढ़ चुके हैं। आमजन को खाद्य पदार्थ और सब्जियां महंगे दामों पर मिल रही हैं लेकिन सरकार मजे लूट रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आर्थिक मंदी, महंगाई को ले कर इसी माह में प्रदेश व्यापी धरना-प्रदर्शनों का कार्यक्रम बना कर सड़कों पर उतरेगी।

अब हींग की खुशबू से महकेगा भारत, जानें कैसे की जाती है तैयार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.