Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री-मंत्री लड़ाई में मशगूल, लोगों को भूले: धूमल

हमीरपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। 11 करोड़ से ज्यादा पार्टी के सदस्य हैं।

By Babita KashyapEdited By: Published: Thu, 14 Sep 2017 10:44 AM (IST)Updated: Thu, 14 Sep 2017 10:44 AM (IST)
मुख्यमंत्री-मंत्री लड़ाई में मशगूल, लोगों को भूले: धूमल
मुख्यमंत्री-मंत्री लड़ाई में मशगूल, लोगों को भूले: धूमल

हमीरपुर, जेएनएन। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि सरकार के हालातों का सभी को पता है। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने कहा था कि परिवहन मंत्री जाएं जहां जाना है। बुधवार को परिवहन मंत्री ने जवाब दिया कि अगर आप में हिम्मत है तो निकाल दें। उन्होंने कहा कि सीएम और मंत्री अपनी-अपनी लड़ाई में लगे हैं। किसी को जनता की समस्याओं से लेनादेना नहीं है। इस लड़ाई का हल यही है कि इन्हें सत्ता से बाहर करो।

loksabha election banner

हमीरपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। 11 करोड़ से ज्यादा पार्टी के सदस्य हैं। बहुत से पूर्व कर्मचारी पार्टी के विभिन्न पदों पर दायित्व निभा रहे हैं। पार्टी का विस्तार हो रहा है। पहले जो वरिष्ठ अधिकारी सेवानिवृत्ति के बाद राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहते थे, आज नए भारत के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर योगदान देने के लिए पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उनका पार्टी में स्वागत है।

जब अच्छे लोग राजनीति को बुरा मान कर राजनीति से किनारा कर लेते हैं तब बुरे लोग राजनीति में आते हैं। जब वे बुरे लोग सत्ता में आते हैं तो सबसे ज्यादा दुखी अच्छे लोग ही होते हैं कि काश उन्होंने तब राजनीति से किनारा नहीं किया होता। इसलिए पार्टी में पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के बैनर तले लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। पार्टी के विभिन्न पदों पर सेवाएं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री बन जाऊं, तब भी यही रहेगा बाली का अंदाज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.