Move to Jagran APP

ेइतिहास रचने वालों में थे ठाकुर राम सिंह : धूमल

संसार में बहुत से लोग होते हैं जो इतिहास पढ़ते हैं पढ़ाते व लिखते हैं परंतु विरले लोग ही होते हैं जो इतिहास बनाते हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Feb 2020 08:38 PM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 06:20 AM (IST)
ेइतिहास रचने वालों में थे ठाकुर राम सिंह : धूमल
ेइतिहास रचने वालों में थे ठाकुर राम सिंह : धूमल

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : संसार में बहुत से लोग होते हैं जो इतिहास पढ़ते हैं, पढ़ाते व लिखते हैं परंतु विरले लोग ही होते हैं जो इतिहास बनाते हैं। ठाकुर राम सिंह इतिहास रचने वाले में से थे जिन्होंने असंख्य विद्वानों को इतिहास लिखने के लिए प्रेरित किया। ये शब्द पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने ठाकुर राम सिंह के 105वें जन्मदिन समारोह में ठाकुर जगदेव चंद स्मृति शोध संस्थान नेरी में बतौर मुख्य अतिथि कहे।

loksabha election banner

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक नरेंद्र ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि ठाकुर राम सिंह द्वारा स्थापित शोध संस्थान के लिए वह हरसंभव सहयोग करने के लिए तत्पर रहेंगे। मुख्य वक्ता उत्तर क्षेत्रीय प्रचारक बनवीर राणा ने वीर सावरकर को महान क्रातिकारी बताते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। डॉ. कंवर चंद्रदीप सिंह डीन व विभागाध्यक्ष इतिहास विभाग हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा ने वीर सावरकर पर शोधपत्र प्रस्तुत किया। इतिहास पुरुषवाचक गोकुल कुमार व संकल्प पाठ प्रो. शशि कुमार ने किया।

संस्थान का वार्षिक प्रतिवेदन भूमि दत्त शर्मा महासचिव शोध संस्थान नेरी व आगामी योजनाएं डॉ. विकास शर्मा व संगठनात्मक प्रतिवेदन डॉ. शक्ति सिंह ने प्रस्तुत किया। एसवीएन बीएड कॉलेज तरकवाड़ी की छात्राओं ने देशभक्ति गीत व एमआर वैरागी ने ठाकुर राम सिंह पर कविता पाठ किया।

प्रेम सिंह भरमौरिया ने ठाकुर राम सिंह के संबंध में संस्मरण प्रस्तुत किया। मौके पर विजय कुमार, डॉ. रमेश चंद शर्मा, डॉ. भागचंद चौहान व राजेंद्र शर्मा सहित जम्मू से सुमेर खजूरिया, देहरा से डॉ. हर्षवर्धन, नवीन शर्मा समन्वयक हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम, वंदना शर्मा अध्यक्ष बाल अधिकार संरक्षण आयोग, अजय शर्मा एपीएमसी के अध्यक्ष, जगबीर चंदेल, डीसी शर्मा रणवीर राणा, प्रवीण भट्टी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.