Move to Jagran APP

कांग्रेस के विकास कार्यो पर भाजपाई लगा रहे अपने नाम के पत्थर : सुक्खू

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक सुखविद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री व नेता कांग्रेस द्वारा करवाए गए विकास कार्यो पर अपने नाम के पत्थर लगा रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 07:46 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 05:09 AM (IST)
कांग्रेस के विकास कार्यो पर भाजपाई लगा रहे अपने नाम के पत्थर : सुक्खू
कांग्रेस के विकास कार्यो पर भाजपाई लगा रहे अपने नाम के पत्थर : सुक्खू

संवाद सहयोगी, नादौन : प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक सुखविद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री व नेता कांग्रेस द्वारा करवाए गए विकास कार्यो पर अपने नाम के पत्थर लगा रहे हैं। सिविल अस्पताल नादौन के जिस नए भवन का उद्घाटन वीरवार को अनुराग व स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने किया, उसके लिए 1.5 करोड़ रुपये पूर्व कांग्रेस सरकार ने स्वीकृत किए थे। यह भवन कांग्रेस की देन है, भाजपा नेता इसका उद्घाटन कर झूठा श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं।

loksabha election banner

सुक्खू ने कहा उद्घाटन से पिछली रात 11 बजे मौजूदा विधायक को निमंत्रण देना कितना उचित है। क्या अधिकारी विधायक का प्रोटोकॉल भी भूल गए हैं। विधायक को देर रात निमंत्रण देकर मात्र औपचारिकता निभाई गई। उद्घाटन पट्टिका पर नियमानुसार विधायक का नाम अंकित होना चाहिए, लेकिन ऐसा न कर अधिकारियों ने नियमों की धज्जियां उड़ाई। इस मामले को वह विधानसभा में उठाएंगे।

कहा भाजपा सरकार नए विकास कार्य भी करे, पुराने कामों के शिलान्यास व उद्घाटन कर वाहवाही लूटने का विफल प्रयास न करे। जनता जानती है कि नादौन का विकास किसकी देन है, किसने राशि स्वीकृत कराई है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री, नेता शिलान्यास व उद्घाटन मंत्री ही बनकर रह गए हैं। इस मौके पर उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, बीडीसी के पूर्व चेयरमैन सुनील बिट्टू, संतोष संधू, कमल कम्मी, मोती जोशी, नादौन नगर परिषद् अध्यक्ष रीना देवी, एस सी कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप कुमार,प्रेम चंद शर्मा, भगीरथ कौशल, कैप्टन कमलेश,मोहन लाल कौंडल, बीडीसी सदस्य मनोहर, भारत भूषण राजू, जयप्रेम सिंह आदि कांग्रेस के गणमान्य नेता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.