व्यापार मंडल के महासम्मेलन के लिए दिया निमंत्रण
सुजानपुर व्यापर मंडल ने 18 नवंबर को होने वाले महासम्मेलन के लिए वीरवार को निमंत्रण दिया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 08:28 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 08:28 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : 18 नवंबर को सुजानपुर में होने वाले राज्य व्यापार मंडल के महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर व्यापार मंडल सुजानपुर ने वीरवार को व्यापारियों को निमंत्रण दिया। व्यापार मंडल महासचिव मनीष गुप्ता ने बताया रविवार सुबह 11 बजे समारोह शुरू होगा। इसमें व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी और राज्य सरकार से व्यापारी कल्याण बोर्ड गठन बारे बोला जाएगा। मांगपत्र के माध्यम से व्यापारी वर्ग को तमाम सुविधाएं उपलब्ध हों के बारे में अवगत करवाया जाएगा। व्यापार मंडल के सदस्यों ने शहर में पोस्टर भी बांटे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें