राज्य व्यापार मंडल के सम्मेलन के लिए सौंपी जिम्मेदारियां
राज्य व्यापार मंडल के महासम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर सुजानपुर व्यापार मंडल की विशेष बैठक आयोजित की गई । रविवार 1
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : राज्य व्यापार मंडल के महासम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर सुजानपुर व्यापार मंडल की बैठक हुई। 18 नवंबर को सुबह दस बजे सुजानपुर के एक होटल में राज्य व्यापार मंडल का महासम्मेलन होगा। बैठक की अध्यक्षता सुजानपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने की। इस दौरान सम्मेलन के सही आयोजन के लिए कमेटियों का गठन किया गया। शहर में व्यापार मंडल आने वाले दिनों में होर्डिंग बैनर लगाएगा और सभी कोर कमेटी सदस्य सभी व्यापारियों को सम्मेलन में शामिल होने के लिए निमंत्रण देंगे। इसके साथ ही तय किया गया कि समारोह में जो मुख्य अतिथि आएंगे, उनके साथ जो जिलों से व्यापार मंडल के पदाधिकारी पहुंचेंगे, उनके रहने की व्यवस्था करने के लिए जिम्मेदारियां कोर कमेटी सदस्य को सौंपी गई। व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष आशीष महाजन को सम्मेलन का कैशियर व मंच संचालन की व्यवस्था व्यापार मंडल के राज्य प्रतिनिधि गौरव जैन और कपड़ा एसोसिएशन के प्रधान विनोद मेहरा व मनु शर्मा करेंगे। इस मौके पर महासचिव मनीष गुप्ता, विनोद मेहरा, ¨प्रस गुप्ता, विनोद ठाकुर उपाध्यक्ष, मनजीत जमवाल, विनोद कुमार, लक्की शर्मा, नीतू गुप्ता, अखिल गुप्ता, मनु शर्मा, आदित्य पवारी, आशीष महाजन, गौरव जैन व हरिओम मौजूद रहे।